{"_id":"689a183c609c3bdc7e067313","slug":"license-cancelled-for-pointing-pistol-at-suman-raghav-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-138715-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सुमन राघव पर पिस्टल तानने पर लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सुमन राघव पर पिस्टल तानने पर लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान विवाद में सुमन राघव पर पिस्टल तानने के मामले में डीएम ने अधिवक्ता रविंद्र शर्मा का असलहा लाइसेंस निरस्त कर दिया। मामले में एसएसपी को भी आदेश की कॉपी भेजी है, ताकि हथियार को तत्काल जमा कराया जाए।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में दो पक्षों के अलग-अलग चुनाव के बाद दोनों पक्षों के निर्वाचित अध्यक्ष सुमन राघव व रविंद्र शर्मा के बीच कहासुनी हो गई थी। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हुआ था, जिसमें एक पक्ष की ओर से अधिवक्ता रविंद्र शर्मा ने सुमन राघव पर पिस्टल तान दी थी और बार की कुर्सी पर न बैठने की चेतावनी दी थी।
प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वायरल वीडियो और तथ्यों के आधार पर अब मामले में डीएम श्रुति ने पिस्टल तानने वाले अधिवक्ता रविंद्र शर्मा की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए हैं कि यदि रविंद्र शर्मा का असलहा जमा नहीं है तो उसे तत्काल जमा कराया जाए।