{"_id":"64173a76ac28680eee08a596","slug":"leopard-seen-in-the-forest-of-thana-gajraula-bulandshahr-news-c-30-1-55708-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: थाना गजरौला के जंगल में दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: थाना गजरौला के जंगल में दिखा तेंदुआ
विज्ञापन
ऊंचागांव के थाना गजरौला में तेंदुआ की सुचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी और इकट्ठा ग्रामीण।
- फोटो : bulandshahr
ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव थाना गजरौला के जंगल में रविवार की शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने का दावा किया है। इसके बाद खेतों की ओर से ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस भी जंगलों में तेंदुआ की तलाश कर रही है।
गांव थाना गजरौला के किसान रविवार की शाम अपने खेतों से पशुओं को चारा लेने के लिए गए थे। इसी दौरान किसानों ने जंगल में तेंदुआ के घूमते हुए देखे जाने का दावा किया और अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। तेंदुए देखने की सूचना से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण तेंदुए की सूचना पाकर हाथों में लाठी-डंडे लेकर जंगल की तरफ बढ़ने लगे। दावा किया जा रहा है कि कई खेतों में तेंदुए के पैरों के निसान भी मिले हैं। मौके पर पहुंची थाना नरसेना पुलिस और ग्रामीण खेतों में तेंदुए की तलाश कर रहे हैं, जबकि वन विभाग की टीम अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है।
किसान और पशु की हुई थी मौत
अहार क्षेत्र के गांव औरंगाबाद ताहरपुर में पिछले सप्ताह खेतों की रखवाली कर रहे एक किसान पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसान की मौत के बाद अहार क्षेत्र में एक बकरे पर भी अज्ञात जानवर ने हमला कर दिया था। उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से वन विभाग की टीम लगातार जानवर की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। अब ग्रामीणों के तेंदुआ देखे जाने का दावा करने के बाद से अधिकारियों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही लोगों के डर को खत्म करते हुए तेंदुए को पकड़ा जा सकेगा।