{"_id":"5929cd074f1c1b7e75535b71","slug":"lekhpal-strike-on-the-action-of-district-magistrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी की कार्रवाई पर उबले लेखपाल, हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी की कार्रवाई पर उबले लेखपाल, हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sun, 28 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
strike
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम पर दमनकारी नीति और हठ धर्मिता का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे लेखपाल अब अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। लेखपाल संघ ने डीएम पर द्वेष भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई को वापस नहीं लेने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल सचिन गर्ग को सस्पेंड और लेखपाल अनूप शर्मा के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई थी। इसके अलावा 87 लेखपालों के तबादले कर दिए गए थे। डीएम की कार्रवाई के विरोध में लेखपाल संघ का धरना छठे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
लेखपालों ने किसी अधिकारी द्वारा सुध नहीं लेने पर धरने को अब अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया। लेखपाल संघ के सचिव प्रमोद कुमार सक्सेना ने कहा कि डीएम की हठ धर्मिता और दमनकारी नीति के विरोध में लेखपाल संघ को आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शासनादेश के अनुसार तहसील दिवस में सिर्फ नोडल अफसर उपस्थिति होने का आदेश है। लेखपालों का उल्लेख कहीं भी नहीं है। बावजूद इसके डीएम द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई की गई।
उन्होंने कहा कि जब तक लेखपाल सचिन गर्ग और अनूप शर्मा के खिलाफ की गई कार्रवाई और द्वेषपूर्ण तरीके से 87 लेखपालों के तबादले निरस्त नहीं किए जाते हैं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
इस मौके पर तेजदत्त शर्मा, दिनेश चौधरी, देवेंद्र शर्मा, क्षेत्रपाल सिंह, हाकिम अली, करन सिंह चौहान, संतपाल सिंह, विजयपाल सिंह, ठाकुरदास लोधी, सुदेश कुमार, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।