फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lawn tennis and badminton court being built in Yamunapuram stadium for Rs. 1.11 crore

Bulandshahar News: 1.11 करोड़ से यमुनापुरम स्टेडियम में बन रहा लॉन टेनिस व बैडमिंटन कोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। यमुनापुरम स्टेडियम में बुलंदशहर विकास प्राधिकरण खिलाड़ियों के लिए लॉन टेनिस और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करवा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण अवस्थापना निधि से 1.11 करोड़ की धनराशि खर्च करेगा। बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण अंतिम चरण में तो लॉन टेनिस का निर्माण शुरू हो गया है। इनके बनने से स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों अभ्यास में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

यमुनापुरम के स्टेडियम में सुबह-शाम बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। यमुनापुरम स्टेडियम में अभी क्रिकेट, स्वीमिंग पूल, वालीबाॅल और हॉकी आदि के अभ्यास करने की व्यवस्था है। यहां पर बैडमिंटन और लॉन टेनिस के लिए कोई कोर्ट नहीं है, जबकि टांडा स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट बना हुआ है। टांडा स्टेडियम शहर से दूर होने के कारण बैडमिंटन के खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाते हैं। जबकि लॉन टेनिस के लिए कोई सुविधा नहीं है। खिलाड़ियों को नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में सुविधा मिल सके, इसके लिए प्राधिकरण ने छह माह पूर्व लॉन टेनिस और बैडमिंटन कोर्ट बनाने का निर्णय लिया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि यमुनापुरम स्टेडियम में बैडमिंटन-टेनिस कोर्ट का अवस्थापना निधि से निर्माण कराया जा रहा है। बैडमिंटन कोर्ट माह के अंत तक बन जाएगा और अक्तूबर में लॉन टेनिस के निर्माण पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed