फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lanes will increase at toll plaza, relief from jam

Bulandshahar News: टोल प्लाजा पर बढ़ेगी लेन, जाम से मिलेगी मुक्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Lanes will increase at toll plaza, relief from jam
लुहारली टोल प्लाजा पर लगा जाम स्रोत संवाद
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को जल्द ही जाम से मुक्ति मिल सकती है। टोल संचालन कंपनी ने टोल प्लाजा पर आठ लेन बढ़ाने के लिए एनएचएआई को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे-34 (गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेस वे) 126 किमी का संचालन क्यूब हाईवे द्वारा किया जाता है। गाजियाबाद से लेकर अलीगढ़ तक दो टोल प्लाजा हैं। टोल प्लाजा का संचालन एसकेएम कंपनी के द्वारा किया जाता है। लुहारली टोल प्लाजा पर वाहनों के आने, जाने के लिए दस लेन बनाई गई हैं। सभी लेन में वाहनों का संचालन होता है। कोई इमरजेंसी लेन नहीं है। जिससे इमरजेंसी वाहनों को भी टोल को क्राॅस करने में समय लगता है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के रिकार्ड के अनुसार लुहारली टोल प्लाजा से प्रतिदिन औसतन करीब 25 हजार वाहन होकर गुजरते हैं। वाहनों की संख्या के सापेक्ष टोल लेन की संख्या कम होने के कारण टोल प्लाजा पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है, और वाहन चालकों को जाम में फंसने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम की समस्या को देखते हुए टोल संचालन कंपनी एसकेएम ने टोल प्लाजा पर लेन की संख्या बढ़ाने के लिए एनएचएआई को प्रस्ताव भेजा है। टोल संचालन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनीत सिंह ने बताया कि लुहारली टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए टोल प्लाजा पर आठ अतिरिक्त लेन बढ़ाने के लिए एनएचएआई को प्रस्ताव भेजा है। जिसमें लुहारली टोल प्लाजा से 500 मीटर सिकंदराबाद की ओर आठ लेन का अन्य टोल प्लाजा बनाने का प्रस्ताव है। जिनमें 16 लेन वाहनों के आने जाने के लिए होगी। शेष दो लेन इमरजेंसी वाहनों के लिए रिजर्व होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed