फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   lampi

कार्तिक मेला: पशु चालित वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
lampi
कार्तिक मेला: पशु चालित वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन

बुलंदशहर। कार्तिक पूर्णिमा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है। जनपद के कस्बा अनूपशहर में बड़ा मेला लगता है। जिले से गढ़ में लगने वाले मेले में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लंपी बीमारी के चलते इस बार पशु चालित वाहनों पर कार्तिक मेले में जाने पर प्रतिबंध रहेगा। हापुड़ के जिलाधिकारी ने डीएम को पत्र भेजकर पशु चलित वाहनों को जनपद में ही रोके जाने का अनुरोध किया है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अनुसार इस बार कार्तिक पूर्णिमा मेले में अनूपशहर समेत अन्य गंगा घाटों पर पशु चलित वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय लंपी बीमारी के चलते लिया गया है। यह बीमारी 3 से 6 माह तक रहती है तथा इलाज के बाद पूर्ण स्वस्थ होने में पशु को 3 से 4 माह का समय लगता है। यह बीमारी गाय-भैंस के साथ-साथ गधे-घोड़े, खच्चर, ऊंट, हिरन प्रजाति के पशुओं को सर्वाधिक प्रभावित करती है। वहीं दूसरी ओर हापुड़ डीएम की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस समय लंपी बीमारी का प्रकोप फैला हुआ है। कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़मुक्तेश्वर में पशुओं के एक स्थान पर एकत्र होने से लक्षणविहीन किंतु रोग वाहक पशुओं द्वारा यह बीमारी अन्य संपर्क में आने वाले पशुओं में फैलने की प्रबल संभावना है। हापुड़ में गंगा स्नान के साथ-साथ अश्व प्रदर्शनी, अश्व विपणन, क्रय विक्रय का कार्य भी होता है। डीएम हापुड़ ने कहा है कि उनके यहां पशुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने अनुरोध किया है कि जनपद बुलंदशहर से मेले में शामिल होने वाले सभी अश्व प्रदर्शनी/विपणन में लगे व्यापारियों, आयोजकों, पशु स्वामियों तथा किसानों के साथ-साथ स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाए। जिससे वह गधे-घोड़े, खच्चर, गाय, बैल व भैंसा बुग्गी से अपने घरों से ही न निकल पाएं।
विज्ञापन

इस बार अनूपशहर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा में पशु चलित वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश का पालन जिले के अन्य गंगा घाटों पर भी किया जाएगा। यह निर्णय पशुओं में लंपी बीमारी के चलते लिया गया है। डॉ. आनंद कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed