फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lalit, the lover wanted in the Krishna Kumar murder case, arrested from Noida.

Bulandshahar News: कृष्ण कुमार हत्याकांड में वांछित प्रेमी ललित नोएडा से गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली नगर पुलिस ने प्रेमिका के पति की हत्या के मामले में वांछित प्रेमी ललित को बृहस्पतिवार को गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया। वह करीब सवा महीने से फरार चल रहा था। ललित पर प्रेमिका प्रीति को पति कृष्ण कुमार की हत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
प्रीति पर गमछे से गला घोंटकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी ललित का चालान कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। यह कृष्ण कुमार हत्याकांड 25 अगस्त को गांव बहलीमपुरा में हुआ था। मृतक की मां अंगूरी देवी ने 25 अगस्त को प्रीति पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने 26 अगस्त को आरोपी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया था। प्रीति ने पूछताछ में अपने प्रेम प्रसंग का खुलासा किया था।
विज्ञापन

पूछताछ में ललित ने बताया कि उसका प्रीति के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे और कोर्ट मैरिज का प्रयास भी किया था। कृष्ण कुमार उनके रास्ते का कांटा बन रहा था। ललित ने प्रीति को भड़काकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। एएसपी नगर प्रेमसुख दड़िया ने बताया कि ललित को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed