संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। क्षेत्र में पंचवटी बंबे के पास स्थित सरिये के गोदाम और कार्य्लय से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने शनिवार सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी। गोदाम से चोरी हुआ ई-रिक्शा गोदाम से 500 मीटर दूर बरामद हुआ। मोहल्ला नवलपुरा निवासी आयुष मित्तल ने बताया कि उनका सरिये का कारोबार है, जिसका गोदाम और कार्यालय पंचवटी बंबे के पास है। शुक्रवार रात को वह गोदाम और कार्यालय बंद कर घर चले गए थे।
शनिवार सुबह जब वह गोदाम पर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। अंदर से काफी सामान गायब था। इसमें सरिया, ई-रिक्शा, आफिस से बैटरी इन्वर्टर, एलईडी शामिल है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आयुष ने बताया कि करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी हो गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। ई-रिक्शा बरामद हो गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। अन्य सामान भी बरामद किया जाएगा।