फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ladies work on the freight corridor

महिलाओं ने रुकवाया फ्रेट कॉरीडोर का काम

Mon, 12 Jun 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 12 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ladies work on the freight corridor
corridor - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के गांव कमालपुर भदौरा में चल रहे फ्रेट कॉरीडोर का काम ग्रामीण महिलाओं ने रुकवा दिया। महिलाओं ने कहा कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलता वह काम शुरू नहीं होने देंगे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और चौकी पुलिस ने किसी तरह अन्य ग्रामीणों की मदद से महिलाओं को समझा-बुझा कर शांत किया। हंगामे के चलते करीब 15 मिनट तक काम बाधित रहा।

विज्ञापन


कमालपुर भदौरा गांव के पास से रेलवे फ्रेट कॉरीडोर का काम चल रहा है। रविवार अपराह्न करीब 3 बजे गांव की महिलाएं पहुंच गईं और वहां मौजूद कर्मचारियों से काम रोकने को कहा। महिलाओं ने कहा कि जब तक शासन-प्रशासन उनकी अधिग्रहीत जमीनों का उचित मुआवजा नहीं दिलाता तब तक वह काम शुरू नहीं    होने देंगे।
विज्ञापन


 महिलाओं के गुस्से को देख कर्मचारियों ने काम रोककर अपने अधिकारियों को सूचित किया। अधिकारियों की सूचना के बाद एसडीएम सुभाष चंद्र यादव, चौकी प्रभारी विनीत कुमार आदि पहुंच गए। एसडीएम और गांव के गणमान्य लोगों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद काम शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed