फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Laborer's body found hanging in his home.

Bulandshahar News: घर में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Laborer's body found hanging in his home.
चोला से मृतक राहुल का फाइल फोटो।
चोला। पत्नी के मायके जाने से मानसिक तनाव में आए युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान से बदबू आने पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अलियाबाद निवासी धर्मवीर ने बताया कि राहुल (28) मजदूरी करते थे और पत्नी के साथ अलग मकान में रहते थे। दो महीने पहले राहुल की पत्नी मायके चली गई थी। वह पत्नी को लेने के लिए ससुराल भी गए थे मगर पत्नी ने आने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद से वह तनाव में थे।
विज्ञापन

सोमवार की रात ग्रामीणों ने राहुल के मकान से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के साथ दीवार फांदकर मकान में दाखिल हुई। राहुल का शव कमरे में पंखे से फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि शव देखने से दो से तीन दिन पुराना प्रतीक हो रहा है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या किया जाना प्रकाश में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed