फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Laborer dies after getting buried in mud while digging basement of nursing home

Bulandshahar News: नर्सिंग होम के बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी में दबने से मजदूर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after getting buried in mud while digging basement of nursing home
डिबाई। नर्सिंग होम के बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बिल्डिंग बनवाने वाले लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि बिना अनुमति के ही बेसमेंट और बहु मंजिला भवन बनाने के लिए कार्य चल रहा था।
विज्ञापन


गंगापुर निवासी गिरीश ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि हाईवे के किनारे वार्ष्णेय धर्मशाला के सामने एक नर्सिंग होम बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए प्लॉट मालिक द्वारा बेसमेंट बनाने के लिए खुदाई कराई जा रही थी। जिसमें उसका भाई गांव गंगापुर निवासी प्रेमपाल बेसमेंट बनाने के लिए मजदूरी का कार्य कर रहा था। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते अन्य मजदूर मौके पर नहीं पहुंचे थे, जबकि प्रेमपाल मंगलवार को अकेले ही मौके पर कार्य कर रहा था। मंगलवार शाम को अचानक बेसमेंट में काम करने के दौरान मिट्टी की धांग गिर गई, जिसमें प्रेमपाल दब गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने प्रेमपाल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बेसमेंट बनाने के लिए न तो नगर पालिका और न ही जिला पंचायत से अनुमति ली गई थी। नगर पालिका के निर्माण विभाग के जेई कुलदीप तोमर ने बताया कि क्षेत्र में नगर पालिका सीमा में है या नहीं, इसकी जानकारी की जा रही है, लेकिन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने बताया कि जिस क्षेत्र में अस्पताल का निर्माण हो रहा है, वह जिला पंचायत का क्षेत्र नहीं है और जिला पंचायत की ओर से बेसमेंट बनाने के लिए कोई अनुमति भी नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मृतक के भाई की ओर से शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामले में जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - रामकरन, सीओ, डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed