फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Laborer dies after being bitten by a mad dog

Bulandshahar News: पागल कुत्ते के काटने से मजदूर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव। गांव अमरगढ़ निवासी मजदूर की बुधवार सुबह रेबीज से मौत हो गई। उन्हें करीब एक माह पहले सड़क पर घूम रहे पागल कुत्ते ने काट लिया था। एआरवी लगवाई गई थी। सोमवार से मजदूर में रेबीज के लक्षण दिख रहे थे।
विज्ञापन

मृतक सरदार (45) गांव में ही मेहनत-मजदूरी करते थे। उनके पुत्र अंकुर ने बताया कि सात सितंबर को गांव में एक कुत्ता पागल हो गया था, जो आते-जाते लोगों के साथ जानवरों को काट रहा था। उसी ने पिता को भी काट लिया था। उन्होंने रेबीज से बचाव के लिए निजी अस्पताल में एआरवी लगवाई। इसके बाद सीएचसी में एआरवी की अन्य डोज भी लगवाई थी। सोमवा को पिता पानी देखकर डरने लगे और अजीब हरकतें करने लगे।
विज्ञापन

मंगलवार को वह उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे तो ओपीडी बंद थी और इमरजेंसी में कोई नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पिता को एक निजी अस्पताल में दिखाया। वहां डाॅक्टर ने उनकी हालत गंभीर बताई और जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। बुधवार सुबह जिला चिकित्सालय जाने से पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर ने बताया कि किसी ने भी पिता को एआरएस लगवाने की सलाह नहीं दी। अगर दी होती तो जरूर लगवाते। ग्रामीणों के अनुसार कुत्ता पागल था। कुछ दिन बाद ही उसकी मौत हो गई थी। कुत्ते ने गांव के छह और लोगों को काट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed