फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Laborer body found hanging in suspicious circumstances in bulandshahr

चुभ गई घरवाली की बात: आसिफ ने फांसी लगाकर दे दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का हाथ

Sun, 26 Oct 2025 07:02 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अहार
संवाद न्यूज एजेंसी, अहार Published by: विकास कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 07:02 PM IST
सार

कस्बा अहार निवासी आसिफ उर्फ सुल्तान ( 35 ) मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। 

विज्ञापन
Laborer body found hanging in suspicious circumstances in bulandshahr
पति ने पत्नी से विवाद में लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित कस्बा अहार में 35 वर्षीय मजदूर युवक का शव रविवार सुबह घर में ही एक कमरे में फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शनिवार देर शाम पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था, आशंका है कि इसी के चलते उसने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।  

विज्ञापन

कस्बा अहार निवासी आसिफ उर्फ सुल्तान ( 35 ) मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। बताया गया कि आसिफ और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रात में सभी परिजन खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान आसिफ ने अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार सुबह जब परिजनों ने आसिफ के कमरे में जाकर देखा तो उन्हें जानकारी हुई। 

विज्ञापन

सूचना पर अहार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने बारीकी से कमरे की जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर ही आसिफ ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed