फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   KYC of power consumers

अब बिजली उपभोक्ताओं की भी होगी केवाईसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
KYC of power consumers
अब बिजली उपभोक्ताओं की भी होगी केवाईसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बैंकों की तर्ज पर अब पावर कॉरपोरेशन में भी केवाईसी (नो योर कस्टमर) फार्म भरवाया जाएगा, जिसमें उपभोक्ता का नाम, कनेक्शन संख्या, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी उपभोक्ता को भरनी होगी। शासन के निर्देश पर मीटर रीडर और काउंटर पर विभाग द्वारा केवाईसी फार्म भरवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

पावर कॉरपोरेशन में धीरे-धीरे व्यवस्थाओं को डिजिटल करने का कार्य किया जा रहा है। कई प्रक्रियाओं में बदलाव होने के बाद अब ऑनलाइन बिलिंग, भुगतान व अन्य सुविधाओं की जानकारी एसएमएस के जरिए देने की योजना है। विभाग द्वारा बिजली बिल जमा काउंटरों पर उपभोक्ताओं से केवाईसी फार्म भरवाया जाएगा। वहीं, बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडरों को रीडिंग करते समय उपभोक्ता का केवाईसी फार्म भरने के लिए निर्देश दिए गए हैं, जिसे भरकर देने के बाद बिल जारी किया जाएगा। केवाईसी फार्म में उपभोक्ताओं को संबंधित जानकारी भरकर देनी होगी। चीफ इंजीनियर आरपीएस तोमर ने बताया कि उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर और ई-मेल आदि की जानकारी जुटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को एसएमएस से सभी जानकारी मिल सके। पहले से काफी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज है, जिन उपभोक्ताओं की नहीं हैं। उनसे केवाईसी फार्म भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed