{"_id":"631f7260bf5f0d16f25b343d","slug":"kisan-samman-nidhi-bulandshahr-news-gbd2444388105","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि लेने के लिए सात हजार किसानों ने दो बार कर दिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि लेने के लिए सात हजार किसानों ने दो बार कर दिए आवेदन
सार
किसान सम्मान निधि लेने के लिए सात हजार किसानों ने दो बार कर दिए आवेदनबुलंदशहर।जांच के बाद साफ होगा कि कितने किसानों ने योजना का डबल लाभ दिया है।इन किसानों से शासन की ओर से प्राप्त की गई प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि की रिकवरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विस्तार
किसान सम्मान निधि लेने के लिए सात हजार किसानों ने दो बार कर दिए आवेदन
बुलंदशहर। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की भूमि से संबंधित भूलेख का सत्यापन चल रहा है। इसमें सात हजार किसान ऐसे पाए गए हैं, जिन्होंने दो-दो बार आवेदन कर दिया है। इन किसानों की जांच शुरू हो गई है। जांच के बाद साफ होगा कि कितने किसानों ने योजना का डबल लाभ दिया है। फर्जी पाए जाने वाले किसानों से प्राप्त की गई सम्मान निधि की रिकवरी भी होगी।
कृषि उप निदेशक डिपिन कुमार ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से जिले भर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों का सत्यापन करवाने के लिए उनकी भूमि से संबंधित भूलेख का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य को पूरा करने के लिए कृषि विभाग के अलावा तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। यह कार्य अंतिम चरण में है और सत्यापन के दौरान सात हजार किसान ऐसे पाए गए हैं, जिन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए दो-दो बार आवेदन कर दिया है। अधिकारियों ने माना है कि किसान योजना का डबल लाभ ले रहे हों। ऐसे में इनकी जांच कराने का निर्णय लिया है। जांच के बाद ही खुलासा होगा कि कितने किसान योजना का डबल लाभ ले रहे हैं। ऐसे किसानों से प्राप्त की गई योजना की किश्त की राशि की रिकवरी होगी। साथ ही उन पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
4890 आयकर दाता किसानों की मिली सूची, होगी प्राप्त की गई राशि की रिकवरी
विभाग को 4890 ऐसे किसानों की भी सूची प्राप्त हुई है, जो आयकर दाता हैं। इन किसानों से शासन की ओर से प्राप्त की गई प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि की रिकवरी करने के निर्देश दिए हैं। उप कृषि निदेशक डिपिन कुमार ने बताया कि इन किसानों को प्राप्त की गई राशि की रिकवरी के लिए जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी वह राशि वापस नहीं करते हैं तो फिर तहसील स्तर से इन किसानों से राशि की रिकवरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की भूमि का सत्यापन जारी
उप कृषि निदेशक डिपिन कुमार ने बताया कि जिले में सम्मान निधि पाने वाले किसानों की भूमि का सत्यापन जारी है। अभी तक 3.88 लाख में में से 3.26 लाख किसानों का सत्यापन हो चुका है। कुल किसानों में से 7500 किसानों के नाम डबल है और 7000 किसान मृत पाए गए हैं। इस तरह से अब करीब 39 हजार किसानों का ही सत्यापन शेष बचा है। योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। किसानों को यह राशि तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्त में दी जाती है।