Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kisan Samman nidhi

पांच हजार किसानों का डाटा निरस्त, अब देना होगा शपथ पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
पांच हजार किसानों का डाटा निरस्त, अब देना होगा शपथ पत्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शामिल पांच हजार किसानाें का डाटा रिजेक्ट हो गया है। इसे विभाग दुरुस्त करने के साथ किसानों से शपथ पत्र लेने में जुट गया है। अफसरों का दावा है कि डाटा जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जनपद के 3.50 लाख के आसपास किसान लाभ प्राप्त कर रहे हैं। समय-समय पर नाम आदि में त्रुटियां सामने आने पर किसानों का डाटा भी रिजेक्ट हो जाता है। इस डाटा को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी कृषि विभाग की है। उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि जनपद के पांच हजार किसानों का डाटा रिजेक्ट हो गया है। इस डाटा को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही शासन के आदेश पर किसान को अपना शपथ पत्र देना होगा। यह शपथ पत्र भरकर उसे अपने संबंधित क्षेत्र के लेखपाल से सत्यापित करवाना होगा। इसके बाद इसे विभागीय कार्यालय में भी जमा करवाना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों को भी योजना का लाभ देने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। योजना से वंचित किसान अपना आवेदन कर सकते हैं। जो किसान अपना आवेदन करें वह यह जरूर देख लें कि वह योजना के पात्र हैं या नहीं। क्योंकि शासन ने योजना का लाभ उठा रहे अपात्र किसानों से अब तक प्राप्त की गई राशि की रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं। जनपद में ऐसे 400 किसानों को अब तक राशि की रिकवरी के नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अफसर किसानों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ, करें जागरूक
बुलंदशहर। कृषि विभाग के अफसरों की बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय में शासन और विभाग के अफसरों ने वीडियो कान्फ्रेंस की। इस दौरान कृषि विभाग की ओर से खरीफ की फसल की तैयारियों पर चर्चा हुई। साथ ही यह निर्देश दिए गए कि अफसर किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ उन्हें जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि रबी की फसल का समय अब लगभग पूरा होने वाला है। जबकि आने वाले कुछ दिनों में खरीफ की फसलों की तैयारी और बिजाई भी शुरू हो जाएगी। इसे लेकर शासन और विभाग के अफसरों ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। इस दौरान खरीफ की फसलों की तैयारियों पर चर्चा हुई। साथ ही यह भी निर्देश जारी किए गए कि किसान हित में शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। किसानों को जागरूक किया जाए कि वह इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान उर्वरक की बिक्री पर भी चर्चा हुई और निर्देश दिए गए कि उवर्रक की बिक्री पॉश मशीन से ही करवाई जाए। इसके अलावा अन्य कई मामलाें पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. घनश्याम वर्मा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल और जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed