फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kiln businessman cheated of Rs 1.30 lakh in the name of buying bricks

Bulandshahar News: ईंट खरीदने के नाम पर भट्टा कारोबारी से ठगे 1.30 लाख रुपए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
पहासू। थाना क्षेत्र के नगला खुशहालपुर निवासी कारोबारी से ईंट खरीदने के नाम अज्ञात कॉलर एक लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एक माह पहले थाने में शिकायत दी थी। इस पर साइबर सेल की जांच के बाद आरोपी कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



क्षेत्र के गांव नगला घनश्याम निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि उनका ईंट का भट्ठा है। नौ नवंबर को उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कॉलर ने खुद को डॉ. मुकेश बताया। उन्होंने 35 हजार ईंट का ऑर्डर दिया और इसका भुगतान करने की बात कही। इसके लिए आरोपी कॉलर ने कहा कि वह अपने बेटे से भुगतान करवा रहा है, जो आर्मी में नौकरी करता है।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे नंबर से फोन आया तो उसने खुद को आर्मी का जवान बताया और पीड़ित से रुपये भेजने के लिए ऑनलाइन पेमेंट क्यूआर कोड की मांग की। पीड़ित ने अपना क्यू आर कोड भेज दिया, लेकिन रुपये नहीं आए। इसके बाद आरोपी ने किसी दूसरे नंबर से क्यूआर कोड मांगा। मनोज के बेटे निशांत के नंबर पर कोड भेज दिया। फिर भी रुपये नहीं आए, बल्कि दोनों के खाते से 70 और 60 हजार रुपये कट गए। जिस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि मामले में पहले साइबर टीम ने जांच की थी। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed