फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kidnapping of two cousins ??who went to see Kali's procession

काली की शोभायात्रा देखने गए दो चचेरे भाइयों का अपहरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:21 PM IST
सार

काली की शोभायात्रा देखने गए दो चचेरे भाइयों का अपहरणबुलंदशहर।सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी दो चचेरों भाइयों का अपहरण हो गया।कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Kidnapping of two cousins ??who went to see Kali's procession

विस्तार

काली की शोभायात्रा देखने गए दो चचेरे भाइयों का अपहरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी दो चचेरों भाइयों का अपहरण हो गया। दोनों शनिवार रात घर से काली की शोभायात्रा देखने के लिए निकले थे। सब जगह खोजबीन करने के बाद जब दोनों का सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने रविवार को थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की तीन टीमें जांच में लगाई गई हैं। कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजन अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
कैलावन निवासी नरेश कुमार देहात कोतवाली के गांव जटपुरा मुकीमपुर में बतौर सफाई कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि वह बीते कुछ वर्षों से गांव मिर्जापुर में परिवार के साथ रहते हैं। पैतृक गांव कैलावन में अन्य परिजन रहते हैं। उनका बेटा भूपेंद्र उर्फ भोलू (21) बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। शनिवार शाम करीब चार बजे भूपेंद्र बाइक से कैलावन गया था। वहां शनिवार को काली की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। घर से शाम करीब आठ बजे वह काली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए गया था। शोभायात्रा में भूपेंद्र का चचेरा भाई भूरा (18) भी था। शोभायात्रा रात करीब ढाई बजे समाप्त हो गई, उसके बाद भी दोनों भाई घर नहीं पहुंचे। चिंतित परिजनों ने दोनों की खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

रविवार सुबह परिजनों ने सलेमपुर थाने पर तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण करने की आशंका जताई। जिस पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस सोमवार शाम तक भी दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरौती मांगे जाने की चर्चा
युवकों के लापता होने के बाद परिजनों से फिरौती मांगे जाने की भी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि फिरौती के लिए फोन आने की सूचना मिलते ही पुलिस भी सतर्क हो गई। थाना पुलिस के अलावा एसओजी समेत कुल तीन टीमों को पड़ताल में लगाया गया है। हालांकि फिरौती की बात पर अधिकारी व परिजन चुप्पी साधे हुए हैं।
परिजनों को सता रही अनहोनी की आशंका
समय बीतने के साथ साथ परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। दोनों भाइयों को लापता हुए दो दिन से अधिक का समय बीत चुका है। पुलिस ने दोनों युवकों की कॉल डिटेल भी खंगाली, साथ ही कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की गई लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
हाईवे पर लगाया जाम
दोनों युवकों का सुराग न लगने पर सोमवार की शाम महिलाओं ने कैलावन गांव के बाहर मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। गांव के प्रबुद्धजनों ने दस मिनट के बाद ही सभी को समझा बुझाकर जाम को खुलवा दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक भूपेंद्र और भूरा रात में करीब साढ़े दस बजे शोभायात्रा देखने के बाद घर लौटे थे। इसके बाद वह घेर पर जाने की बात कहकर निकले लेकिन वहां नहीं पहुंचे। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed