फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Khushboo Chauhan, Aarti and teacher Ashish's model got first place.

Bulandshahar News: खुशबू चौहान, आरती व शिक्षक आशीष के माॅडल को मिला पहला स्थान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Khushboo Chauhan, Aarti and teacher Ashish's model got first place.
अनूपशहर के संरचना ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिरौली में  विज्ञान प्रदर्शिनी में मॉडल का अवलोक
अनूपशहर। संरचना ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिरौली में विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स, सोलर सिस्टम, पर्यावरण संरक्षण, कृषि तकनीक, जल संरक्षण एवं विज्ञान के दैनिक जीवन में उपयोग जैसे विषयों पर केंद्रित मॉडलों ने सभी का मन मोह लिया। छात्रा खुशबू चौहान, आरती व शिक्षक आशीष के पर्यावरणीय प्रदूषण माॅडल को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन आशा सिंह, प्रबंधक प्रेमपाल सिंह व डायरेक्टर यशपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें कुल 35 वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन किया। साथ ही बाल मेले में छोटे बच्चों के लिए आकर्षक स्टॉल लगाए गए। इसमें करीब दो हजार बच्चों व अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन

वहीं, विज्ञान प्रदर्शनी द्वितीय स्थान रेनवाटर छात्रा कृतिका राघव, तनुजा व याशिका व अध्यापक कपिल कुमार सैनी के हारवेस्टिंग माॅडल को मिला। इसी तरह तृतीय स्थान छात्र प्रशांत भारद्वाज, रोहित चौधरी व अध्यापक सुमित शर्मा के केमिकल रिएक्शन माॅडल को मिला। प्रबंधक प्रेमपाल सिंह ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि नई पीढ़ी तभी आगे बढ़ेगी जब उन्हें प्रयोग करने, सीखने और खोजने का अवसर मिलेगा। प्रधानाचार्य डॉ. सीडी शर्मा ने कहा कि ऐसी विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की उपप्रधानाचार्य वर्षा शर्मा समेत स्कूल के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed