{"_id":"67cb24f30355ee5043058747","slug":"khurjas-arvind-won-gold-medal-in-national-rowing-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-107176-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नेशनल रोइंग में खुर्जा के अरविंद ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नेशनल रोइंग में खुर्जा के अरविंद ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मेडल के साथ खुर्जा निवासी अरविंद। स्रोत- स्
खुर्जा। खबरा गांव निवासी अरविंद सिंह ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने मध्यप्रदेश में आयोजित 42वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी उनका चयन गया है।
खबरा निवासी अरविंद सिंह वर्ष 2016 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। भारतीय नौसेना की नौकरी के साथ-साथ वह रोइंग खेल में भी रुची रखते हैं। इसी के चलते वह आठ बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। वहीं, टोक्यो ओलंपिक में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
मोबाइल पर हुई बात अरविंद ने बताया कि भोपाल में 42वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में उन्होंने रोइंग मेंस क्वार्टरपोल स्कल में प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में अपने साथी कर्मजीत सिंह, उज्ज्वल कुमार सिंह, अजय त्यागी के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए तय दूरी छह मिनट 12 सेकेंड नौ मिली सेकेंड में पूरी कर पहल स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
वहीं, प्रतियोगिता जीतने पर परिवार के लोगों में खुशी की लहर है। पिता विजय सिंह ने बताया कि यह गौरव का पल है। पिछले माह हुए नेशनल गेम्स में भी अरविंद ने स्वर्ण पदक जीता था। अब अरविंद 24 मार्च को ऑस्ट्रेलिया में होने वाली अंतर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।