फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Khurja to Chhatari 35 km long road will be widened for Rs. 65 crores

Bulandshahar News: खुर्जा से छतारी 35 किलोमीटर लंबे मार्ग का 65 करोड़ में होगा चौड़ीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Khurja to Chhatari 35 km long road will be widened for Rs. 65 crores
खुर्जा से जाने वाला पहासू छतारी मार्ग।
खुर्जा। खुर्जा से पहासू होते हुए छतारी जाने वाले 35 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण 65 करोड़ की लागत से होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंंजूरी मिलने पर जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे करीब 70 गांव के लोगोंं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


खुर्जा से छतारी की ओर जाने वाली करीब 35 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई वर्तमान में सात मीटर है। हालांकि खुर्जा से पहासू की ओर से दस किलोमीटर लंबे मार्ग का नवीनीकरण दो साल पहले हुआ था। मगर पहासू से छतारी की ओर जाने वाली सड़क अभी भी जर्जर पड़ी है। ऐसे में चलने को लेकर काफी डर रहता है। वहीं, सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण आमने-सामने से एक साथ बड़े वाहन नहीं गुजर पाते हैं। इसके लिए वाहनोंं को काफी सावधानी से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

ओवरटेक के चलते अक्सर वाहन चालक हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसी के चलते मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर काफी समय से मांग की जा रही थी। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की माप और आंकलन कर बजट प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्जा से छतारी 35 किलोमीटर मार्ग की दस मीटर चौड़ाई की जाएगी। प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - हेमंत सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

आस-पास के 70 गांवों को मिलेगा लाभ
मार्ग के चौड़ीकरण से खुर्जा, पहासू व छतारी के अगौरा, झमका, शहबाजपुर दौलत, टक्कर की नगलिया, बड़ा गांव, पलड़ा झाल, रायपुर, करौरा, साबितगढ़, नगला जगत, दीघी, बनैल, पहासू कस्बा, अल्लीपुर, महुआखेड़ा, गंगागढ़, कनैनी, वेदरामपुर समेत 70 से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं, सड़क किनारे उगने वाली झाड़ियां खत्म होंगी।


अलीगढ़ जाने के लिए मिलेगा नया संपर्क मार्ग
एनएच-34 से अलीगढ़ जाने के लिए खुर्जा से सीधा हाइवे जाता है। मगर अलीगढ़ के कुछ गांव छतारी कस्बा क्षेत्र के आस-पास भी हैं। ऐसे में उन गांवों की ओर जाने के लिए यह बेहतर संपर्क मार्ग होगा। बड़े मालवाहक वाहन नेशनल हाइवे के अलावा इस मार्ग से भी जा सकेंगे। इसके अलावा पहासू के साबितगढ़ चीनी मील में जाने वाले गन्ने के ट्रक व ट्रैक्टरों को भी जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed