{"_id":"629cdce4c55e7d583b12c8c0","slug":"khurja-loot-case-bulandshahr-news-gbd2395796170","type":"story","status":"publish","title_hn":"केटीएम बाइक से फरार हुआ था लुटेरा, 100 बाइकर्स चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केटीएम बाइक से फरार हुआ था लुटेरा, 100 बाइकर्स चिन्हित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केटीएम बाइक से फरार हुआ था लुटेरा, 100 बाइकर्स चिन्हित
खुर्जा। नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह सराफा व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश की शिनाख्त 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी। हालांकि, पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी लुटेरा केटीएम बाइक से वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। जिसके बाद से पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर करीब 100 केटीएम बाइक चालकों को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस किसी अहम नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
पदम सिंह गेट स्थित ललित ज्वेलर्स के मालिक मनीष बंसल उर्फ मिंटू से शनिवार सुबह अज्ञात बदमाश ने पिस्टल के दम पर करीब 12 लाख रुपये कीमत की 11 सोने की चेन लूट ली थीं। मौके पर आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी श्लोक कुमार और एसपी देहात ने जांच शुरू कर दी थी। मामले में आईजी की ओर से जिले की चार विशेष टीम को लगाया गया था। इसमें सभी जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए गए थे। बदमाश ने घटना स्थल से 200 मीटर की दूरी पर बाइक खड़ी की थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो सामने आया कि आरोपी बदमाश केटीएम बाइक से आया था। बाइक की कीमत अधिक होने के कारण काफी कम लोग यह बाइक खरीदते हैं। ऐसे में आसपास के क्षेत्रों में चल रही केटीएम बाइक सवार लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। सभी से जानकारी ली जा रही है। वहीं गांधी रोड, ढोरी मोहल्ला, जंक्शन रोड, किला मार्ग, मंदिर रोड, कचहरी रोड, जीटी रोड, अलीगढ़ चुंगी, खुर्जा-पहासू रोड, सिकंदराबाद रोड के प्रमुख बाजारों में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए गए हैं।
पेशेवर अपराधी है लुटेरा
पुलिस सीसीटीवी फुटेज में बदमाश की प्रतिक्रियाएं और घटना करने के तरीके से लग रहा है कि आरोपी पहले भी लूट कर चुका है। वारदात के दौरान वह न तो भयभीत नजर आ रहा था और न ही कोई हिचकिचाहट दिख रही थी।
विज्ञापन
तो एक नहीं अधिक थे लुटेरे
पुलिस की जांच में सीसीटीवी में कुछ अन्य संदिग्ध भी नजर आ रहे हैं। जो कि दुकान के अंदर दाखिल नहीं हुए थे, वह दुकान के बाहर आसपास से ही निगरानी कर रहे थे। हालांकि, अभी अधिकारी इस बाबत पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
बाजार में गश्त करे पुलिस
खुर्जा। पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ उद्यमी राजीव बंसल ने कहा कि बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। पिछले सप्ताह सुभाष रोड पर दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट का प्रयास किया था। वहीं शनिवार को बीच बाजार दिन दहाड़े लूट कर ली गई। सराफ नवनीत बंसल ने बताया कि ज्वेलरी की दुकान में सभी लोगों ने सीसीटीवी फुटेज लगवाए हैं, लेकिन ऐसे में लूट का बचाव संभव नहीं है। पुलिस को बाजार में गश्त करना चाहिए। तभी घटनाओं पर विराम लगेेगा।
एसएसपी ने जल्द दिया खुलासे का आश्वासन : अशोक गोयल
बुलंदशहर। व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोयल रविवार को नगर में व्यापारियों से मिलने पहुंचे और उनके साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शनिवार को खुर्जा में सराफा व्यापारी के यहां हुई लूट की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है। इस बारे में एसएसपी से बात हो चुकी है और उन्होंने जल्द ही इस घटना के खुलासे की बात कही है। प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश के प्रभारी अनिल देशभक्त ने कहा कि बुलंदशहर के व्यापारियों को कुछ गुंडे बदमाश चौथ वसूली के प्रयास कर रहे हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश मित्तल, जिला प्रभारी रविंद्र गोयल, जिला महामंत्री अनुज अग्रवाल सराफ, जिला वरिष्ठ संगठन मंत्री राजकुमार वर्मा, विकास कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।