फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kharmas starts today, auspicious functions put on hold for a month

Bulandshahar News: आज से खरमास, एक माह तक मांगलिक कार्यों पर लगा विराम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kharmas starts today, auspicious functions put on hold for a month
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। खरमास शनिवार से शुरु होने जा रहा है। इसके चलते लगभग एक महीने तक विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। इस अवधि में शादी-विवाह, यज्ञोपवीत, मुंडन, गृह प्रवेश, प्रतिमा स्थापना और नए व्रतों का उद्यापन जैसे शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।
विज्ञापन

नगर निवासी पंडित कैलाश शर्मा और जहांगीराबाद के पंडित हरिकिशन शास्त्री, अनुराग शर्मा और आचार्य नरेंद्र शर्मा के अनुसार शनिवार को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास आरंभ हो जाएगा। इसे मीन संक्रांति भी कहा जाता है। इस दौरान किसी भी प्रकार के बड़े मांगलिक आयोजन से बचने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भले ही इस अवधि में शुभ कार्य वर्जित माने जाते हों, लेकिन धार्मिक दृष्टि से यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस दौरान भगवान की भक्ति, जप-तप, कथा-कीर्तन, दान-पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। श्रद्धालु इस समय धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से पुण्य अर्जित करते हैं। पंडितों का कहना है कि 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुनः विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। इसको लेकर पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के पास लोगों की जानकारी लेने के लिए भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed