फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   KGBV educational building and hostel will be constructed with an expenditure of Rs. 4.18 crore

Bulandshahar News: 4.18 करोड़ से बनेगा केजीबीवी शैक्षिक भवन व छात्रावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बेटियों की शिक्षा को नई दिशा देने के लिए गांव अंधेल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शैक्षिक भवन और छात्रावास ब्लॉक का निर्माण होगा। इसके लिए शासन ने 4.18 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत हुई है। आने वाले दिनों में छात्राओं को यहां 12 वीं तक की पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि नए शैक्षिक भवन में आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशाला और पुस्तकालय की व्यवस्था होगी। वहीं छात्रावास ब्लॉक में छात्राओं के लिए सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विद्यालय की क्षमता में भी वृद्धि होगी और अधिक छात्राओं को दाखिले का अवसर मिल सकेगा। प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। शैक्षिक भवन व छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य आगामी शिक्षण सत्र तक पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed