{"_id":"600b0c428ebc3e33d272c234","slug":"kbc-bulandshahr-news-gbd2124690179","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमवीर चक्र विजेता ने आर्मी वेलफेयर फंड में दी केबीसी में जीती रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमवीर चक्र विजेता ने आर्मी वेलफेयर फंड में दी केबीसी में जीती रकम
गुलावठी के ग्राम औरंगाबाद अहीर निवासी परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव केबीसी शो में भाग ल?
- फोटो : BULANDSHAHR
Link Copied
परमवीर चक्र विजेता ने आर्मी वेलफेयर फंड में दी केबीसी में जीती रकम
विज्ञापन
बुलंदशहर। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 के ग्रांड फिनाले में जनपद के गांव औरंगाबाद अहीर निवासी कारगिल युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता मेजर सूबेदार योगेंद्र यादव अपने एक अन्य सूबेदार साथी के साथ पहुंचे। शुक्रवार देर शाम नौ बजे शुरू हुए शो में उन्होंने 25 लाख रुपये जीते। यह रुपये उन्होंने आर्मी वेलफेयर फंड को भेज दिए हैं।
जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद अहीर निवासी परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव शुक्रवार को अपने साथी सूबेदार संजय सिंह के साथ केबीसी के ग्रांड फिनाले में पहुंचे। इस दौरान दोनों शूरवीरों ने अमिताभ बच्चन के 13 सवालों के जवाब दिए और 25 लाख रुपये की राशि जीती। क्षेत्र के लोग योगेंद्र सिंह यादव के केबीसी में आने का इंतजार पहले से ही कर रहे थे। नौ बजते ही लोगों ने केबीसी पर कारगिल युद्ध की दास्तां योगेंद्र सिंह यादव की जुबानी सुनी। युद्ध में योगेंद्र यादव ने 19 गोलियां लगने के बाद भी टाइगर हिल पर तिरंगा फहराया था। वह लंबे समय तक अस्पताल में रहे। योगेंद्र सिंह यादव को सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। वह, फिलहाल बरेली में सूबेदार मेजर हैं। कार्यक्रम के दौरान सेना के बैंड ने भी प्रस्तुति दी। योगेंद्र यादव ने भी देश भावना से ओतप्रोत कविता का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।