{"_id":"6047b07e8ebc3e59144f0ebd","slug":"kawdiya-drown-in-ganag-river-bulandshahr-news-gbd215127324","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ लेने आया शिवभक्त स्नान के दौरान गंगा में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ लेने आया शिवभक्त स्नान के दौरान गंगा में बहा
विज्ञापन
रामघाट गंगा तट पर शोक में बैठे भरतपुर से आए कांवड़िये।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ लेने आया शिवभक्त स्नान के दौरान गंगा में बहा
नरौरा/ रामघाट। रामघाट गंगा घाट पर मंगलवार को कांवड़ लेने के लिए राजस्थान से कांवड़ियों का एक जत्था रामघाट पहुंचा। यहां गंगा स्नान के दौरान जत्थे का एक किशोर नदी में बह गया। जिसके बाद कांवड़ियों में कोहराम मच गया। बताया गया कि यह कांवड़िये गंगा की धारा की दूसरी ओर जाकर स्नान कर रहे थे। बहे कांवड़िये की तलाश में स्थानीय गोताखोर व पुलिस-प्रशासन की टीमें लगी हुई हैं, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।
भरतपुर जनपद के तहसील डींग क्षेत्र के ग्राम सिनसिनी निवासी सज्जन कुमार, गजेन्द्र सिंह, राधेश्याम सिंह आदि ने बताया कि वह गांव के लगभग 30 लोग कावंड़ भरने के लिए ट्रैक्टर से मंगलवार की सुबह रामघाट पहुंचे थे। यहां से सभी को अपनी कांवड़ भरकर पैदल भरतपुर पहुंचना था।
सुबह अधिकांश लोग गंगा स्नान कर अपनी कांवड़ सजा चुके थे। जबकि 15 वर्षीय प्रशांत कुमार, भूपेंद्र कुमार व अमित कुमार तीनों लोग गंगा नदी में डुबकी लगा रहे थे। इसी दौरान प्रशांत कुमार पुत्र जुगेंद्र कुमार गहरे पानी में पहुंच गया और नदी में डूब गया। शोर शराबे पर स्थानीय तैराकों ने कुछ देर खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में एसपी देहात हरेंद्र कुमार, तहसीलदार डिबाई राजकुमार भास्कर, सीओ वंदना शर्मा ने एक दर्जन तैराकों से किशोर की नदी में तलाश कराई। डीएम रविंद्र कुमार व एसएसपी संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और नाव से नदी में दौरा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
कांवड़ियों के जत्थे ने नदी में विसर्जित कीं सजी हुई कांवड़
हादसे के बाद सभी कांवड़िये आहत हो गए। उन्होंने अपनी सजी हुई सभी कांवड़ गंगा नदी में विसर्जित कर दी। इन कांवड़ियों ने बताया कि वह हंसी खुशी कांवड़ भरने के लिए आए थे। लेकिन, अब उनके मन काफी खिन्न हैं। यह सभी गंगाघाट पर बैठ कर गंगा नदी में लापता हुए किशोर प्रशांत कुमार की सुरक्षा की प्रभु से प्रार्थना कर रहे हैं।
गंगा की धारा के दूसरी ओर नहीं की गई पानी में बैरिकेडिंग
नाव से श्रद्धालुओं को गंगा की धारा के दूसरी ओर उतरवाने में तो नाव चालक लगे रहे। लेकिन प्रशासन ने दूसरी ओर रेती में पानी में बैरिकेडिंग व तैराकों की तैनाती आदि सहित श्रद्धालुओं की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया।
नरौरा चौराहे से ट्रैफिक किया गया डायवर्ट
रामघाट में लगने वाले विशाल कांवड़ मेले में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ने पर नरौरा के पं. दीनदयाल चौराहे से वाया रामघाट-अतरौली होते हुए अलीगढ़ जाने वाले यातायात को वाया डिबाई डायवर्ट किया गया है।
प्रतिवर्ष लगता है बड़ा कांवड़ मेला, व्यवस्थाओं को नहीं मिलता फंड
नरौरा। रामघाट में महाशिवरात्रि पर प्रतिवर्ष विशाल कांवड़ मेला लगता है। मेले में दो दिन पूर्व से काफी भीड़ उमड़ने लगती है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा राजस्थान व मध्य प्रदेश तक के श्रद्धालु रामघाट से कांवड़ भरकर अपने अपने गंतव्य को रवाना होते हैं। लेकिन रामघाट कांवड़ मेले के लिए किसी प्रकार की व्यवस्थाओं के लिए फंड नहीं मिलता है। कई लाख कांवड़ भरे जाने वाले इस मेले में मंगलवार तक चाक चौबंद व्यवस्थाओं का अभाव दिखा।
घटना की सूचना मौके पर पहुंचकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने डूबे हुए किशोर की तलाश शुरू कर दी है। कांवड़िये गंगा के दूसरी ओर स्नान कर रहे थे। जल्द ही किशोर की तलाश कर ली जाएगी।
वंदना शर्मा, सीओ डिबाई