फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kartik Purnima Ganga Mela begins today

Bulandshahar News: कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का शुभारंभ आज, तैयारियां पूर्ण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima Ganga Mela begins today
अनूपशहर में कार्तिक पू​​र्णिमा गंगा मेला क्षेत्र का जायजा लेती डीएम व एसएसपी समेत अन्य अ​धिकारी
अनूपशहर/अहार/नरौरा। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर जिले के गंगा घाट गुलजार हो गए हैं। अनूपशहर में शनिवार को कार्तिक मेले का शुभारंभ होगा। इससे पूर्व गंगा के किनारे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व स्नान से संबंधित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। वहीं, डीएम व एसएसपी ने शुक्रवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

अनूपशहर में गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक रहती है। शनिवार से श्रद्धालु यहां आने शुरू हो जाएंगे। नगर पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गोयल व एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि कार्तिक मेले का शुभारंभ शनिवार को साढ़े दस बजे विधायक संजय शर्मा, एसडीएम प्रियंका गोयल व पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल संयुक्त रूप से गंगा पूजन के साथ करेंगे। अनूपशहर गंगा घाट पर मदार गेट पर मीना बाजार बनाया गया है। जबकि शिवचौक से लेकर अलीगढ़ बस अड्डे तक झूले, बच्चों के खेलने के सामान की दुकानें, फूड जोन एवं कपड़े आदि दुकानों के साथ प्रसाद की दुकानें लग गई हैं।
विज्ञापन

एलडीएवी इंटर कॉलेज में डीएम श्रुति और एसएसपी डीके सिंह ने मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से कार्तिक मेले को प्रांतीय मेले का दर्जा दिया हुआ है। सभी अधिकारी पिछले साल की तुलना में इस बार मेले का बेहतर आयोजन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने बताया कि इस बार मेले को पांच जोन और 32 सेक्टर में बांटा गया है। मेले में जाम की स्थिति से बचने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है और जगह-जगह पार्किंग बनाई गई हैं। गंगा स्नान के दौरान डूबने की घटनाओं को देखते हुए एक दर्जन से अधिक नाव, स्टीमर और गोताखोरों की तैनाती की गई है। स्नान केवल चयनित घाटों पर ही किया जाएगा। हादसा रहित व प्लास्टिक रहित मेले पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, एडीएम प्रमोद पांडे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मेले के कारण तीन से छह नवंबर तक स्कूलों में अवकाश घोषित
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि मेले का मुख्य स्नान पर्व तीन नवंबर की मध्य रात्रि से पांच नवंबर तक है। इसी अवसर पर अनूपशहर कस्बे के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में तीन से छह नवंबर तक अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं। अनूपशहर क्षेत्र में चार दिन तक किसी भी स्कूल का संचालन नहीं होगा।




अन्य गंगा घाट भी हुए गुलजार

अहार क्षेत्र के सिद्धबाबा गंगा घाट, अवंतिका देवी मंदिर के साथ ही माड़ू घाट, कर्णवास, राजघाट और नरौरा में रामघाट आदि घाटों पर भी मेला लगना शुरू हो गया हैं। शनिवार से सभी गंगाघाट श्रद्धालुओं के आगमन से गुलजार हो जाएंगे। डिबाई क्षेत्र के कर्णवास में भी गंगा स्नान के लिए मेला लग गया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गंगा स्नान को लेकर गंगा क्षेत्र में आने वाले सभी थानाध्यक्ष और थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed