फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kartik Purnima Ganga Fair

Bulandshahar News: कलयुग के सब हाल सुनाओ, अर्जुन सुन ध्यान से...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima Ganga Fair
अनूपशहर में रागिनी गाते कलाकार। संवाद
अनूशहर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले पर चले छह दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रविवार रात रागिनी कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। इस दौरान रागिनी गायक कलाकारों ने श्रोताओं को अपनी आवाज पर झूमने को मजबूर कर दिया। गायकों ने ऐसा धमाल मचाया कि श्रोता देर रात तक जमे रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा आयोजित रागिनी कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संजय शर्मा, विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र लोधी, पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सभासद संजय शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इसके साथ ही में सुंदर जिनाई एंड पार्टी के बैनर तले रागिनी कलाकारों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। पहले कलाकारों ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद बुलंदशहर से आए सुदेश मार्शल ने संकट की घड़ी में सबको सैनिक बनना पड़ता है रागिनी पेश की। गायक सुंदर कलयुग के सब हाल सुनाओ अर्जुन सुन ध्यान से रागिनी पेश कर समा बांध दिया। फरीदाबाद से आई कशिश चौधरी ने भाई की जड़ भाई काटे और हरियाणा से आई राधा चौधरी ने रात गुजरती नहीं दिन गुजरता नहीं उसकी मर्जी के बिना कुछ होता नहीं रागिनी सुन श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए।
विज्ञापन

हरियाणा से आई प्रसिद्ध रागनी कलाकार राजबाला ने एक के बाद एक रागिनी पेश कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने रागिनी पार्टी एवं रागिनी गायक कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष डाॅ. सुधीर अग्रवाल को उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस विनीत बंसल, विकास सूर्यवंशी, बिट्टू चौधरी, मनोज गोल्डी, प्रतीक गर्ग, हाजी जाहिद, अरशद गाजी, अमन गर्ग, अनिता गोयल, अंकित गोयल, निक्की गोयल, हर्षित गर्ग, यश ठाकुर, प्रमोद चौधरी, राहुल सूर्यवंशी, शिखर सिंघल, पुनीत गर्ग, हिमांशु बंसल, अंकित रस्तोगी, पुनीत सिंघल, पप्पन, विशाल कुमार, संजय यादव, भारतभूषण और राजकिशोर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed