फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kanwar fair will start from today in Ram Ghat

Bulandshahar News: रामघाट में आज से, अनूपशहर में कल से शुरू होगा कांवड़ मेला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Kanwar fair will start from today in Ram Ghat
नरौरा के रामघाट गंगा घाट पर कावड़ सजाते शिव भक्त। संवाद
नरौरा/अनूपशहर। रामघाट में महाशिवरात्रि का कांवड़ मेला शनिवार से शुरू हो जाएगा। जबकि अनूपशहर में रविवार से शुरू होगा। कांवड़ मेला क्षेत्र में अस्थायी दुकानें भी सज गईं हैं। वहीं, शिवभक्त गंगाजल लेने भी पहुंच रहे हैं। शनिवार से गंगा घाटों पर कांवड़ लेकर जाने वाले शिवभक्तों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर नरौरा क्षेत्र के रामघाट में हर साल सबसे अधिक शिवभक्त कांवड़ लेने पहुंचते हैं। जिला प्रशासन और अन्य विभागों की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डिबाई एसडीएम कमलेश गोयल, सीओ शोभित कुमार और रामघाट के ग्राम प्रधान ओमबीर सिंह ने बताया कि गंगा में गहरे पानी में कोई शिवभक्त न जाए। इसके लिए बैरीकेडिंग की गई है। साथ ही नाव और गोताखोर तैनात रहेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच मेले में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर अनूपशहर में भी कांवड़ मेला रविवार से शुरू होगा। यहां पर मस्तराम घाट, जाह्नवी घाट समेत सभी घाटों पर नाव व गोताखोर तैनात कर दिए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और ईओ गार्गी त्यागी ने बताया कि कांवड़ मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपते हुए ड्यूटी लगा दी गई है। मेला 26 फरवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed