फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kalyan Singh to merge into Panchtatva on Monday CM Yogi Rajnath Singh JP Nadda will reach Naraura 

यूपी: कर्मभूमि पर सोमवार को पंचतत्व में विलीन होंगे कल्याण सिंह, सीएम योगी, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा पहुंचेंगे नरौरा

Sun, 22 Aug 2021 10:57 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर/डिबाई/नरौरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर/डिबाई/नरौरा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 22 Aug 2021 10:57 PM IST
सार

कल्याण सिंह का शनिवार रात निधन हो गया था। रात में ही तय हुआ कि नरौरा में ही उनका अंतिम संस्कार होगा। इसके बाद रात में ही एडीजी, डीआईजी, डीएम, एसएसपी नरौरा पहुंच गए।

विज्ञापन
Kalyan Singh to merge into Panchtatva on Monday CM Yogi Rajnath Singh JP Nadda will reach Naraura 
कर्मभूमि पर पंचतत्व में विलीन होंगे कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सोमवार की शाम करीब चार बजे अपनी कर्मभूमि पर ही पंचतत्व में विलीन होंगे। नरौरा में सिंचाई विभाग के बच्चा पार्क में बाबूजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें अंतिम विदाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़ी हस्ती पहुंचेंगे।

विज्ञापन


कल्याण सिंह का शनिवार रात निधन हो गया था। रात में ही तय हुआ कि नरौरा में ही उनका अंतिम संस्कार होगा। इसके बाद रात में ही एडीजी, डीआईजी, डीएम, एसएसपी नरौरा पहुंच गए। रविवार को मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और डीएम भी नरौरा पहुंचे। नरौरा परमाणु घर परिसर में दो हेलीपैड पहले से ही तैयार हैं। जबकि दो और हेलीपैड तैयार कराए जा रहे हैं। एनएपीएस स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग की व्यवस्था है।
विज्ञापन


रणधीर शास्त्री कराएंगे अंतिम संस्कार
कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार वेद प्रचारक मेरठ मंडल के अधिष्ठाता रणधीर शास्त्री और गुरुकुल ब्रह्म आश्रम राजघाट के वेद पाठी मंत्रोच्चार के साथ कराएंगे। घड़ों से गंगाजल लाकर बाबूजी को अंतिम स्नान कराया जाएगा। नरौरा के बच्चा पार्क में ढाई फुट ऊंचा 24 बाई 24 का पक्का शवदाह स्थल बनाया गया है। अंतिम संस्कार के लिए 20 किलो चंदन की लकड़ी लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 वीवीआईपी के लिए अलग व्यवस्था
एसडीएम मोनिका सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार में आने वाले 500 वीवीआईपी के बैठने, परिवार के लोगों के लिए बैठने और मीडिया के 250 लोगों के बैठने के लिए अलग व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गारद की सलामी के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी।

एडीएम वित्त करेंगे शवयात्रा की अगुवाई
मंडलायुक्त सुरेंद्र कुमार और डीएम ने कल्याण सिंह की शवयात्रा की अगुवाई के लिए एडीएम वित्त सहदेव कुमार मिश्र को जिम्मेदारी दी है। साथ ही एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत भारती को वीवीआईपी की अगुवाई की जिम्मेदारी दी है। 20 से अधिक एसडीएम व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।


छह पार्किंग स्थल
एसडीएम मोनिका सिंह ने बताया कि छह स्थानों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस दौरान दो स्थानों पर वीवीआईपी, चार स्थानों पर आम जनता और वीआईपी के लिए बच्चा पार्क के निकट शीश महल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed