फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kalyan singh

नरौरा गंगा में आज विसर्जित होंगी बाबूजी की अस्थियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Kalyan singh
नरौरा में बाबूजी के अंत्येष्टि स्थल के आसपास सफाई करते कर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
नरौरा गंगा में आज विसर्जित होंगी बाबूजी की अस्थियां
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां शुक्रवार को नरौरा स्थित बसी गंगा घाट पर विसर्जित की जाएंगी। इसके बाद परिजन दो अन्य अस्थि कलश लेकर अयोध्या व काशी विसर्जन के लिए जाएंगे। वहीं, मेडिकल कालेज का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखे जाने की घोषणा पर सांसद ने आभार जताया है। अस्थियां चुनने के लिए एटा सांसद राजवीर सिंह परिजनों के साथ गंगा घाट पहुंचेंगे। वहीं राजघाट चौराहे पर 11 फुट ऊंची प्रतिमा लगा चौराहे का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा।
अस्थि विसर्जन के लिए दो मोटरबोट की व्यवस्था
नरौरा। सोमवार को बच्चा पार्क में बाबूजी के अंतिम संस्कार के बाद से पार्क में पुलिस बल तैनात है। पुलिस द्वारा पार्क में अंत्येष्टि स्थल पर बाबूजी की चिता के कारण वहां आमजन को आने जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। नरौरा में गंगा नदी में अस्थि विसर्जन के लिए दो मोटर बोट को इंतजाम किया गया है। बाबूजी के अंत्येष्टि स्थल पर प्रतिदिन शाम को भाजपा मंडल अध्यक्ष बीबी सिंह कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर दीप जला रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा बच्चा पार्क सहित नगर में प्रवेश से लेकर बसीघाट, बच्चा पार्क को जाने वाले रास्तों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर पंचायत नरौरा के चेयरमैन विवेक वशिष्ठ ने बताया कि दो दर्जन से अधिक कर्मचारी सफाई कार्य में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सांसद ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
जिलेे में करीब 350 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखने की मांग सांसद डॉ. भोला सिंह ने की थी। इसके लिए सांसद ने एक पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा था। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की। इस पर सांसद ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे कल्याण सिंह द्वारा देश के लिए किए गए कार्य हमेशा याद रहेंगे। युवा भी उनके नाम को नहीं भूलेंगे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed