{"_id":"65f47f8ef3a8788473036e4c","slug":"kalyan-mandapam-will-be-built-in-anupshahar-with-an-amount-of-rs-358-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-112976-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अनूपशहर में 3.58 करोड़ की राशि से बनेगा कल्याण मंडपम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अनूपशहर में 3.58 करोड़ की राशि से बनेगा कल्याण मंडपम
विज्ञापन
अनूपशहर। क्षेत्र के के लोगों के लिए एक अच्छी है। यहां पर 3.58 करोड़ की राशि से कल्याण मंडपम बनेगा। गंगा किनारे 10 बीघा जमीन में बनने वाले इस कल्याण मंडपम सभी सुविधाओं से लैस होगा। इससे पर्यटकों को भी सहूलियत मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है तो राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी मुहर लगा दी है। इसके निर्माण के बाद शादी-विवाह सहित अन्य आयोजनों के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बताया कि अनूपशहर में गंगा किनारे बाबा मस्तराम घाट के नजदीक 10 बीघा भूमि पर कल्याण मंडपम का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 500 लोगों को समायोजित करने की क्षमता वाले हॉल, कक्ष, अतिथि कक्ष, पार्किंग, लॉन और बगीचा जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विधायक संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कल्याण मंडपम योजना के लिए अनूपशहर नगर पालिका का चयन किया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। अभी तक नगर में शादी विवाह या अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नगर पालिका के पास अपना एक भी भवन नहीं है। इसकी वजह से गरीब तबके के लोगों को अपने पुत्र एवं पुत्री की शादी में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। बताया कि कल्याण मंडपम के निर्माण के लिए भूमि चयनित कर ली गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
पर्यटकों को मिलेगी सहूलियत
अनूपशहर में प्रत्येक अमावस्या एवं पूर्णमासी पर बड़ी संख्या में गंगा स्नान करने के लिए हजारों की संख्या में लोग मस्तराम घाट पर पहुंचते हैं। मस्तराम घाट के नजदीक ही नगर पालिका द्वारा कान्हा गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही मस्तराम घाट के नजदीक बाबा मस्तराम की समाधि, हर हर महादेव मंदिर, जेपी यूनिवर्सिटी और जेपी अस्पताल आदि है लेकिन यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए कोई धर्मशाला व होटल नहीं है। इसकी वजह से पर्यटकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। अब कल्याण मंडपम बनने के बाद स्नानार्थी, श्रद्धालु और बाहर से आने वाले पर्यटक यहां ठहर सकेंगे।