फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kali nadi

काली नदी के पानी से बर्बाद हो रही 60 गांव की फसल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
kali nadi
काली नदी के पानी से बर्बाद हो रही 60 गांव की फसल
विज्ञापन

बुलंदशहर। काली नदी के पानी से जिले के 60 से अधिक गांवों की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों का आरोप है कि अधिकारी निरीक्षण के लिए आते हैं, लेकिन आगे की कार्रवाई नहीं करते। जिसके चलते किसानों को परेशानी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। बुधवार को डीएम सीपी सिंह ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान का निर्देश दिया।
काली नदी के आसपास के इलाके में बारिश के दौरान जलभराव से किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। बारिश के सीजन में काली नदी के ओवरफ्लो होने के कारण गुलावठी, अगौता क्षेत्र के गांव के साथ रमपुरा, ऐमनपुर, क्रियावली, कुराला, मामन, अच्छेजा घाट, जालपी समेत खुर्जा, पहासू क्षेत्र के 60 गांवों के किसान परेशान होते हैं। भाकियू महाशक्ति और भाकियू भानू द्वारा भी किसानों की इस समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

नदी में जमा सिल्ट साफ करने के निर्देश
बुधवार को डीएम सीपी सिंह, एडीएम वित्त विवेक मिश्र समेत अन्य अधिकारियों ने काली नदी के पास वाले इलाके का निरीक्षण किया। गांव एमनपुर में निरीक्षण करते हुए डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि काली नदी में जमा हुई सिल्ट की सफाई कराई जाए, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने पर खेतों में पानी न भरे। निर्देशित किया कि किसी भी हाल में बारिश से पहले सिल्ट सफाई कराई जाए, ताकि किसानों को आर्थिक संकट न हो। मौके पर तहसील प्रशासन के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किसान -
काली नदी के पानी से फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है। सीजन में गेहूं और धान की फसल के साथ पशुओं के चारे के लिए भी संकट होता है। बारिश होने पर क्षेत्र के किसानों को बड़ा नुकसान होता है। - राहुल, निवासी ऐमनपुर
धान की फसल लगाने के बाद जब बारिश आती है तो किसान खुश होने के बजाए और परेशान होता है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। - महबूब, निवासी हात्माबाद
किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए काली नदी की सफाई के साथ अन्य कदम उठाने चाहिए। यदि समस्या दूर नहीं हुई तो किसान उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। - उमेश कुमार, निवासी अच्छेजा घाट

जिले के 50 से अधिक गांवों के हजारों किसानों के लिए काली नदी आर्थिक संकट का कारण बनी हुई है। अधिकारी भी आश्वासन के अलावा कोई काम नहीं करते हैं। न ही आज तक किसानों को बर्बाद फसल का मुआवजा दिया गया है। - शमीम खां, निवासी अच्छेजा घाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed