फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kaka building sealed

Bulandshahar News: काका बिल्डिंग सील, बहलीमपुरा में एक अनधिकृत काॅलोनी ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kaka building sealed
नगर के बहलीमपुरा में अन​धिकृत कालोनी को ध्वस्त करता प्रा​धिकरण का सचल प्रवर्तन दल। स्रोत - प्रा
बुलंदशहर। नगर के साठा में काका बिल्डिंग को सील और बहलीमपुरा में एक अनधिकृत काॅलोनी को ध्वस्त किया गया। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष के आदेश पर यह कार्रवाई की। बिना मानचित्र स्वीकृत के काका बिल्डिंग का निर्माण और अनधिकृत काॅलोनी को विकसित किया जा रहा था।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि सचल प्रवर्तन दल को जोन-दो में सोमवार को कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस दौरान जोन-दाे क्षेत्र के साठा रोड पर आबिदा बेगम व इनके पुत्र समीर अहमद एवं रईस अहमद बिना मानचित्र स्वीकृत के काका बिल्डिंग का निर्माण कार्य कराते हुए मिले। बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बहलीमपुरा में दुर्गापुरम प्रथम रेलवे रोड के पास सुशील शर्मा व विजय कुमार अग्रवाल द्वारा करीब 11 बीघा भूमि पर अनधिकृत काॅलोनी के लिए प्लाटिंग का कार्य होता मिला। अनधिकृत कॉलोनी को ध्वस्तीकरण करने के सचल प्रवर्तन दल को निर्देश दिए गए। सचल प्रवर्तन दल ने अनधिकृत काॅलोनी को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन-दो क्षेत्र में काटी जा रही एक अनधिकृत काॅलोनी को ध्वस्त एवं साठा में काका बिल्डिंग को सील करवाने की कार्रवाई सचल प्रवर्तन दल द्वारा कराई गई। लोगों से अपील है कि अनधिकृत काॅलोनी में प्लॉट न खरीदे एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराएं निर्माण कार्य न करें। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed