फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Joint action of Excise and Police in Syana

Bulandshahar News: स्याना में आबकारी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Joint action of Excise and Police in Syana
आबकारी प्रवर्तन दल व पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी। स्रोत: पुलिस
स्याना। अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को नगर के मोहल्ला पूड़ावाला में छापेमारी कर एक व्यक्ति के घर से 17 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत हजारों रुपये आंकी गई है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि गुरुवार दोपहर आबकारी प्रवर्तन दल और पुलिस टीम क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूड़ावाला मोहल्ले में महेशचंद्र नामक व्यक्ति ने बिक्री के लिए शराब छिपा रखी है। सूचना पर तत्काल छापेमारी की गई और घर से 17 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस व आबकारी टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबार से जुड़े लोगों में खौफ का माहौल बन गया। आबकारी निरीक्षक नीरज राजोरिया ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी व बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में शराब माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed