फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jila panchayat

जिपं अध्यक्ष की कुर्सी की राह नहीं होगी आसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
जिपं अध्यक्ष की कुर्सी की राह नहीं होगी आसान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी की राह आसान नहीं होगी। जहां सत्ताधारी दल ने वार्ड आठ से डॉ. अंतुल तेवतिया को प्रत्याशी घोषित किया है, विपक्षी दलों में केवल रालोद समर्थित प्रत्याशी और पूर्व जिपं अध्यक्ष ही मैदान में दिख रही हैं। ऐसे में दोनों ही दलों के लिए यह चुनाव आसान नहीं होगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद जिला पंचायत के कुल 52 वार्ड में से अध्यक्ष की कुर्सी के लिए 27 सदस्यों की आवश्यकता होती है। किसी भी दल के पास बहुमत न होने के कारण एक बार फिर से जोड़-तोड़ के बाद कुर्सी तक पहुंचने का रास्ता बचा हुआ है। सत्ताधारी दल भाजपा ने प्रत्याशी को लेकर चर्चाओं को दौर खत्म करते हुए वार्ड आठ से सदस्य चुनी गई डा. अंतुल तेवतिया को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, विपक्ष में अभी केवल रालोद समर्थित और पूर्व जिपं अध्यक्ष आशा यादव ही मैदान में नजर आ रहीं हैं। हालांकि, रालोद ने अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। अब दोनों ही दलों के प्रत्याशी निर्दलीय सदस्यों को अपनी ओर झुकाने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा समर्थित 10 सदस्यों के अलावा चार ऐसे सदस्य हैं जो पार्टी से बागी हुए थे। हालांकि इन्हें अब मनाते हुए पार्टी ने अपने साथ शामिल भी किया है।
विज्ञापन

पांच साल बाद फिर कुर्सी हासिल करने की ‘आशा’
भाजपा प्रत्याशी के सामने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव अभी तक मैदान में नजर आ रहीं हैं। आशा यादव 14 जनवरी 2011 से 13 जनवरी 2016 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं थीं। 2016 में उनके पति हरेंद्र यादव ने जिपं की कमान संभाली थी, लेकिन 2017 में सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। अब एक बार फिर से रालोद के समर्थन से उनकी पत्नी आशा यादव जिपं सदस्य पद का चुनाव जीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी सदस्य
भाजपा 10
बसपा 10
रालोद 06
सपा 02
निर्दलीय 24
कुल 52
पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में अंतुल तेवतिया के नाम पर सहमति बनी। प्रदेश नेतृत्व को इससे अवगत कराया गया। इसके बाद प्रदेश संगठन के निर्देश पर डॉ. अंतुल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। - अनिल सिसौदिया, जिलाध्यक्ष भाजपा

पार्टी समर्थित जिपं सदस्य आशा यादव ने अपनी दावेदारी पेश की है। पार्टी हाईकमान को इससे अवगत करा दिया गया है। पार्टी के दिशा निर्देश मिलते ही उम्मीदवारी घोषित कर दिया जाएगा। - अरुण चौधरी, अध्यक्ष रालोद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed