{"_id":"681f8ba4609d7d1a3b0f478e","slug":"jewellery-worth-105-lakhs-and-cash-worth-35-lakhs-stolen-after-breaking-the-lock-of-the-room-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-105402-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कमरे का ताला तोड़कर साढ़े दस लाख के आभूषण, साढ़े तीन लाख की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कमरे का ताला तोड़कर साढ़े दस लाख के आभूषण, साढ़े तीन लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन
चोला चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
चोला। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 10.50 लाख के आभूषण और 3.50 लाख की नकदी चोरी कर ली। परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह जागने पर पीड़ित परिवार को घटना के बारे में जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव कैथरा निवासी जीशान अहमद ने बताया कि शुक्रवार की रात वह पत्नी रशिम के साथ रिश्तेदार को अस्पताल देखने के लिए बुलंदशहर गए थे। घर पर उनका छोटा भाई मुशर्रफ था। रात करीब 11.30 बजे वह वापस आ गए।
जिसके बाद छोटा भाई मुख्य द्वार का ताला लगाकर जंगल में कार्य से चला गया। जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। उनके कमरे के बराबर के कमरे में अलमारी में नकदी और आभूषण रखे हुए थे। जिसपर ताला लगा था। रात करीब 1.30 उनका छोटा भाई जंगल से आने के बाद सो गया। सवेरे जब वह जगा तो जिस कमरे में नकदी और आभूषण रखे हुए थे, उसका ताला टूटा और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
अलमारी में रखे दस तौले सोने के आभूषण, आधा किलो चांदी के आभूष, साढ़े तीन लाख की नकदी गायब थी। बताया कि मकान से कुछ दूर स्थित मस्जिद में सीटीवी लगे हुए हैं। सीसीटीवी में रात तीन बजे बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।