फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jewelery worth Rs 17 lakh stolen from the house of brother of the state vice president of teachers union

Bulandshahar News: शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के भाई के घर से 17 लाख के गहने चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 17 lakh stolen from the house of brother of the state vice president of teachers union
जांच करती पुलिस
सिकंंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोंधन में चोरों ने शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव के भाई नरेंद्र यादव के मकान से करीब 17 लाख के आभूषण, पचास हजार की नकदी चोरी कर ली। बुधवार को सुरेंद्र यादव की बेटी की बरात आनी है। घटना के समय नरेंद्र के परिवार के लोग संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुरेंद्र यादव के घर पर गए हुए थे। जब वह वापस लौटे तो उन्हें घटना की बारे में जानकारी हुई। सूचना पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ पूर्णिमा सिंह, पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोंधन निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया कि वह शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष है। बुधवार को दिल्ली के रोहिणी से उनकी बेटी शिखा की बरात आनी है। जिसके चलते सोमवार रात में उनके घर पर संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। वहीं, शादी की तैयारियों को लेकर परिवार के लोग सिकंदराबाद स्थित मैरिज होम में आए हुए थे। उनके भाई नरेंद्र यादव जोकि उनके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर अन्य मकान में रहते हैं, उनका परिवार मकान पर ताला लगाकर उनके घर पर संगीत के कार्यक्रम में आया हुआ था। रात करीब दस बजे जब वह वापस घर पहुंचे तो मकान की अंदर से कुंडी लगी हुई थी। किसी तरह कुंडी खोलकर वह मकान में दाखिल हुए तो घर में रखी अलमारियों के ताले टूटे हुए और बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। बताया कि घर में रखे करीब 25 तोले के आभूषण, 50 हजार की नकदी गायब थी। जिसे चोर चोरी कर ले गए। बताया कि उनके भाई नरेंद्र यादव भी सिकंदराबाद देहात क्षेत्र के नया गांव में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। नरेंद्र यादव ने गांव के ही पांच लोगों पर चोरी किए जाने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होेंने बताया कि आरोपियों ने दो दिन पूर्व ही उनके भाई सुरेंद्र यादव को अंजाम भुगतने की चुनौती देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी पीड़ित ने तहरीर में आभूषणों, नकदी का ब्यौरा नहीं दिया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए चोर

नरेंद्र यादव ने बताया कि चोर छत के रास्ते से ऊपर पहुंचे और खिड़की का शीशा तोड़कर मकान के अंदर दाखिल हुए। करीब 8.30 बजे उनका पुत्र प्रियांशु घर पर मोबाइल का चार्ज लेने के लिए आया था। तब तक सब ठीक था। दस बजे जब पत्नी शशि बच्चों के साथ घर पहुंची तो चोर उन्हें देखकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बत्ती गुल कर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने बिजली के खंभे से पूरे गांव की लाइट बंद कर दी। जिससे गांव में अंधेरा छा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed