फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jewelery and cash stolen by breaking the lock of a locked house in broad daylight

Bulandshahar News: दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen by breaking the lock of a locked house in broad daylight
खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव नयाबांस में चोरों ने किसान धर्मवीर के घर का ताला तोड़कर गहने व करीब 65 हजार की नकदी चोरी कर ली। खेत से घर लौटने पर पीड़ित को चोरी का पता चला। पीड़ित का परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। दिनदहाड़े चोरी की घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी धर्मवीर का गांव के बीच में मकान स्थित है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे वह खेत पर काम करने गया था। परिवार के अन्य लोग रिश्तेदारी में गए थे। वह सुबह करीब 8 बजे खेत से घर लौटा तो मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा हुआ था। कमरों में रखा सभी सामान व अलमारी में रखे कपड़े व अन्य सामान तितर बितर मिला। चोरों ने चार सोने की चूड़ी, पांच अंगूठी, दो मंगलसूत्र, चांदी के जेवरात व 65 हजार की नकदी चोरी कर ली थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों को चोरी का शक न हो, इसलिए मुख्य गेट पर ताला तोड़कर बाद में उसे वहीं लटका दिया और पीछे की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। दिनदहाड़े गांव के बीच मकान से चोरी की सूचना मिलने पर दर्जनों ग्रामीण एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाए हैं। लोगो का आरोप है की कई माह से पुलिस टीम गश्त के लिए नहीं आती है न ही बीट पर नियुक्त पुलिसकर्मियों का ग्रामीणों से संवाद है। जिसके कारण अपराधी गांव में फिर से सक्रिय हो रहे है। सीओ स्याना भास्कर मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed