फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jeetgadhi poisonous liquor case

जीतगढ़ी शराब कांड : तीन और आरोपियों पर लगा एनएसए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Jeetgadhi poisonous liquor case
जीतगढ़ी शराब कांड : तीन और आरोपियों पर लगा एनएसए
विज्ञापन

सिकंदराबाद। जीतगढ़ी शराब कांड के तीन और आरोपियों पर पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई की है। पूर्व में भी पुलिस तीन आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई कर चुकी है। मामले में अब तक पुलिस छह आरोपियों पर एनएसए तामील करा चुकी है।
जीतगढ़ी कांड में आरोपी बनाए गए मैनपुरी के थाना बेवर के गांव चंदुली निवासी विनोद कुमार, आमोद कुमार और गांव नगला दीपा थाना भौगांव जनपद मैनपुरी निवासी रामरहीस उर्फ पप्पू पुत्र फतेह सिंह वर्तमान में जिला कारागार में निरूद्ध हैं। बताया गया कि तीनों ने जेल से बाहर आने के लिए बीते दिनों न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी, जिसके चलते सिकंदराबाद पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार, आमोद कुमार, रामरहीस उर्फ पप्पू के विरूद्ध एनएसए की कार्रवाई करते हुए जिला कारागार में एनएसए तामील करा दी है। बताया कि उक्त प्रकरण में अब तक कुल छह आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जा चुकी है। बताया गया कि आरोपी विनोद थाना कोतवाली नगर में भी शराब तस्करी के मामले में वांछित था।
विज्ञापन

शराब के सेवन से छह लोगों की हुई थी मौत
आठ जनवरी को तहसील क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में शराब के सेवन से सरजीत, कलुआ, सतीश, सुखपाल, पन्नालाल, भगवत की मौत हो गई थी। वहीं, 19 लोगों की हालत खराब हो गई थी। सभी लोगों को उपचार के लिए जनपद के अलावा अन्य जनपदों के अस्पताल में भर्ती कराया था। शराब के सेवन से गांव के करीब आधा दर्जन लोगों की आंख की रोशनी भी प्रभावित हो गई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचे प्रेम सिंह की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक सतीश के भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
मृतक सतीश के भाई देवी प्रसाद ने गांव निवासी कुलदीप, मुकेश, यादराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं जांच के दौरान पुलिस ने 13 और लोगों को आरोपी बनाया था। खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव आसिफपुर नगलिया निवासी मिंकू, टिंकू पुत्रगण ज्वाला सिंह जीतगढ़ी में शराब तस्करी करने का मुख्य आरोपी बनाया था। पुलिस ने छापा मारकर कासना में मिंकू, टिंकू द्वारा संचालित अवैध शराब की फैक्टरी का भी भंडाफोड़ कर दिया था। मैनपुरी निवासी विनोद कुमार, आमोद कुमार, रामरहीस उर्फ पप्पू को पुलिस ने आरोपी मिंकू, टिंकू को अवैध शराब के लिए कच्चा माल सप्लाई करने के मामले में आरोपी बनाया था, जिसके बाद आरोपियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई थी। जीतगढ़ी कांड से जुड़े सभी आरोपी फिलहाल जेल में है।
मामले में अब तीन और आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। अब तक प्रकरण में कुल छह आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जा चुकी है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed