{"_id":"65c65cc87c59cea0cd0954e5","slug":"je-was-accused-of-molestation-bku-demonstrated-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-111328-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जेई पर छेड़छाड़ का आरोप लगा भाकियू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जेई पर छेड़छाड़ का आरोप लगा भाकियू ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शिकारपुर। बिजली चेकिंग के नाम पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोपी जेई व अन्य कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हुए कोतवाली में ही धरना शुरू कर दिया।
बृहस्पतिवार की शाम भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता कोतवाली में एकत्रित हुए और जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस के रिपोर्ट नहीं दर्ज करने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए। यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तेवतिया ने बताया कि आठ फरवरी की सुबह समनपुर बिजलीघर पर तैनात जेई संगम चौरसिया और टीजी 2 क्षेत्र के गांव बोहिच स्थित एक मकान में घुसे। घर में महिला अकेले मौजूद थी। आरोप लगाया कि दोनों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए तो दोनों ने मकान की छत पर जाकर बिजली की केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करने का आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं उनकी केबल को भी काटकर अपने साथ ले गए। यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक अवर अभियंता और टीजी 2 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है तब तक उनका धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में जिला महासचिव योगेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री वीरेंद्र फौजी, दयानंद राजोरा, गंगासरन, केपी सिंह, संजू, रघुराज सिंह, संजय सैनी, प्रेमचंद सैनी, ललित शर्मा, सुखबीर सिंह महाशय, आकाश कुशवाहा, जोगेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, तुंगल सिंह, कुलदीप शर्मा आदि शामिल रहे।
आश्रय स्थल नहीं खोलने पर दी प्रदर्शन की चेतावनी
डिबाई। तहसील अधिकारियों के आश्वासन के एक साल बीतने के बाद क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के लिए आश्रय स्थल न खोले जाने पर भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति के कार्यकर्ताओं ने तहसील पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल को ज्ञापन देकर बताया कि क्षेत्र छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थल भिजवाने के लिए एक साल पहले तहसील में धरना दिया गया था। इस दौरान अधिकारियों ने तीन सप्ताह में पांच आश्रय स्थल खोलने का आश्वासन दिया था, लेकिन आश्रय स्थल अब तक खोला गया। संवाद