{"_id":"58ed12794f1c1bbc7fcf4f18","slug":"jam-in-the-city-slower-speed-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जाम, हाईवे पर धीमी पड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जाम, हाईवे पर धीमी पड़ी रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र पूर्णिमा पर नगर के गांधीघाट, बासीघाट, नरवर घाट के अलावा राजघाट व रामघाट पर डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तो शहर के चौक चौराहों पर जाम लग गया। इसके चलते आगरा-मुरादबाद हाईवे, दिल्ली-बदायूं मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे जाम जैसे हालात हो गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
मंगलवार अलसुबह से गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं का डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया था। हनुमान जयंती पर्व होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नरौरा के गंगाघाटों पर स्नान को आने वाले एवं राजघाट की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की भीड़ के कारण पं. दीनदयाल चौक पर दोपहर दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
इससे आगरा-मुरादबाद हाईवे दिल्ली-बदायूं मार्ग भी प्रभावित हुआ। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस चौराहे पर पहुंची और मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात को सुचारु किया।
विज्ञापन
एसआई दलवीर सिंह ने बताया कि गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बनी। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास करने लगी। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारु हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।
हनुमान जयंती पर निकाली झांकी, रेंगते दिखे वाहन
हनुमान जयंती पर विभिन्न हिस्सों में निकाली गई झांकियों से सुबह से दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम को खुलवाने में यातायात पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बार-बार लगे जाम से निजात मिलने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली।
हनुमान जयंती पर सुबह से ही नगर में झांकियां निकालने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके साथ ही जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। झांकियां निकाले जाने से कालाआम, अस्पताल रोड, अनूपशहर रोड, भूड़ रोड, चांदपुर रोड, सांठा, डीएम रोड, रोडवेज बस अड्डा सहित बाजारों आदि स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई।
इस दौरान कई चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। जाम की समस्या सबसे अधिक कालाआम पर देखने को मिली। जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जाम की समस्या से मंगलवार दोपहर बाद ही राहत मिली।
यातायात निरीक्षक कुलवीर राणा ने बताया कि हनुमान जयंती पर शहर में जगह-जगह झांकियां निकाली गई। जिसके चलते सुबह से लेकर दोपहर बाद तक जाम की समस्या बनी रही। पुलिस को भी जगह-जगह लगे जाम को खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।