{"_id":"6352cf8aabf06b66341cb360","slug":"jam-bulandshahr-news-gbd246496169","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर शहर में भारी वाहनों का नहीं होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर शहर में भारी वाहनों का नहीं होगा प्रवेश
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिवाली के मौके पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। इसके साथ ही बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात किया जाएगा। इसके लिए एसएसपी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।
दिवाली के त्योहार के मौके पर शहर में बड़ी संख्या में लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। बाजारों में भीड़ अधिक होने और किसी भी प्रकार के हादसे रोकने के लिए बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश को बंद किया जाएगा। इसके लिए एसएसपी के निर्देश पर एसपी व एसपी देहात अपने-अपने क्षेत्रों में निर्देश जारी करने की योजना बना रहे हैं। बाजारों में आने वाले लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ रहे, इसके लिए व्यापारियों के वाहन एक नियत स्थान पर खड़े होंगे, जबकि बाजार में आने वाले लोगों को बाजार के अंदर वाहन ले जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके अलावा व्यापारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि दुकानों को अधिक बाहर तक नहीं लगाया जाए, जिससे आवागमन प्रभावित हो। साथ ही अंसारी रोड से चौक बाजार की ओर वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की तैयारी है। चौक बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को वाया रोडवेज बस स्टैंड, साठा होते हुए निकाला जाएगा। इसके अलावा डिप्टी गंज, कबाड़ी बाजार से सराफा बाजार की ओर भी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है।
बाजारों में सुरक्षा के लिए तैनात होगी अतिरिक्त फोर्स
भीड़ अधिक होने और मोबाइल चोरी, जेब कतरों से लोगों को बचाने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। इसके लिए सभी नगरीय क्षेत्रों में संबंधित थाना क्षेत्र की एक टीम लगातार गश्त करती रहेगी। जबकि अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 से अधिक अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सौ से अधिक पुलिस के जवानों को रिजर्व में रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तैनात किया जा सके।
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था ठीक रहे, इसके लिए योजना तैयार की गई है। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी थानों को उपलब्ध करा दी गई है। सभी टीमों को त्योहार पर लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं। शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। - सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी