फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ITI student ran into the house, the 'Train'

आईटीआई के छात्र ने घर में दौड़ा दी ‘ट्रेन’

Mon, 31 Oct 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 31 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
ITI student ran into the house, the 'Train'
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। ग्रामीण क्षेत्र के एक साधारण किसान के बेटे ने घर में ही बिजली से चलने वाली ट्रेन बनाई है। यह ट्रेन जब चलती है तो उसमें सिग्नल, फाटक सभी गिरते हैं। आईटीआई की पढ़ाई कर रहे छात्र का प्रोजेक्ट अब कॉलेज में जमा किया जाएगा और छात्र को सम्मानित भी किया जाएगा।  

अनूपशहर क्षेत्र के गांव खालौर निवासी मोहम्मद निजाम खान पुत्र असगर खान अमरगढ़ स्थित आईटीआई कॉलेज से फीडर ट्रेड से प्रथम वर्ष का छात्र है। निजाम ने आठ माह में फालतू पड़े सामानों से एक ट्रेन  तैयार की है।
विज्ञापन


एक इंजन और एक डब्बे की इस रेल के लिए घर में ही 11 फीट लंबी और पांच इंच चौड़ी पटरी बिछाई गई है। 11 फीट लंबी पटरी में बकायदा फाटक और सिग्नल भी लगाए गए हैं। यह ट्रेन बिजली से चलती है और आपूर्ति के लिए ट्रेन के उपर बिजली का एक तार लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र का यह प्रोजेक्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह  प्रोजेक्ट अब कॉलेज में लगाया जाएगा। इसके अलावा छात्र को सम्मानित भी किया जाएगा। ग्राम प्रधान दीपक शर्मा ने बताया कि बेहद साधारण परिवार के इस छात्र ने फालतू पड़े सामानों से रेल तैयार की है। छात्र का प्रोेजेक्ट कॉलेज में लगाया जाएगा, ताकि अन्य बच्चे इससे प्रेरणा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed