फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   It rained with thunderstorms at night, and the day dawned with the scorching sun.

Bulandshahar News: रात में आंधी संग हुई बूंदाबांदी, दिन निकलते ही हुआ चिलचिलाती धूप का सामना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
It rained with thunderstorms at night, and the day dawned with the scorching sun.
खुर्जा में गांधी मार्ग पर धूप से बचने के चहरा ढककर जातीं छात्राएं। संवाद
बुलंदशहर/अहार/सलेमपुर/अहमदगढ़/नरसेना/बुगरासी। लगातार बदल रहे मौसम के बीच शुक्रवार रात आंधी के बीच बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। शनिवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप के बीच चली गर्म हवाओं से लोग बेहाल रहे। मौसम वैज्ञानिक अभी बादल छाने, बूंदाबांदी होने व आंधी आने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

अप्रैल माह की शुरूआत से ही लगातार मौसम बदल रहा है। कभी चटक धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिला जारी है। ऐसे मौसम को देख किसानों को अपनी फसलों की चिंता सताने लगती है। पिछले दिनों कई बार बारिश व बूंदाबांदी भी हो चुकी है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच शुक्रवार रात आंधी के बीच कई जगह बूंदाबांदी हुई। शनिवार की सुबह होते ही मौसम साफ हो गया और पूरा दिन धूप खिली रही। गर्म हवा चलने हवा चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बाजार व मार्गों पर आवाजाही भी कम दिखाई दी।
विज्ञापन

वहीं, लगातार बदल रहे मौसम को देख चिंतित हैं। किसान राधाचरन शर्मा और लोकेंद्र सिंह का कहना है कि इस समय गेहूं की कटाई और निकासी का काम तेजी से चल रहा है। यदि इस बीच आंधी संग बारिश होती है तो फसल को नुकसान होगा। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 40 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस हो गया। आद्रता 26 और दिन में हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास चली। जबकि शुक्रवार की रात आंधी के दौरान हवा की गति 30 से 35 किलोमीटर के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागान किसान गौरव व जगनेश का कहना है कि इस बार बौर कम आया और अब आंधी आने की वजह से बौर भी गिर गया, जिससे उत्पादन कम होगा। दूसरी ओर कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है और तापमान में भी काफी इजाफा हो गया। अभी भी आंधी संग बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए किसानों को चाहिए कि वह जल्द से जल्द अपनी गेहूं की कटाई व निकासी काम पूरा कर लें। रविवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed