फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Irrigation equipment will be available at discount

Bulandshahar News: सिंचाई के लिए छूट पर मिलेंगे उपकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन की ओर से जिले को लक्ष्य प्राप्त हो गया है। जिले में 1594 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई के लिए आधुनिक उपकरण देने की तैयारी है। उद्यान विभाग से संचालित पर ड्राॅप मोर क्रॉप माइक्रो इरीगेशन योजना में पोर्टेबल स्प्रिंकलर, ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर और रेनगन आदि सिंचाई उपकरण को क्रय करने पर अनुदान दिया जाएगा। इसके जरिए सिंचाई करने से भूगर्भ जल की बचत होगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

फसलों की सिंचाई में पानी की बर्बादी को रोकने व सिंचाई की लागत में कमी लाने के लिए ड्रिप, स्प्रिंकलर के जरिए फव्वारा सिंचाई पद्धति को अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। स्प्रिंकलर सिस्टम के सेट पर लघु सीमांत किसानों को 90 व सामान्य किसान को 80 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। ड्रिप मिनी स्प्रिंकलर पर 80 से 90 प्रतिशत अनुदान व पोर्टेबल स्प्रिंकलर, रेन गन स्प्रिंकलर पर 65 से 75 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को यूपीएमआईपी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। अनुदान राशि खाते में भेजी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसान को आधार कार्ड, बैंक पास बुक, खतैानी, फोटो, मोबाइल नंबर लगाना जरूरी है।
विज्ञापन


योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी निर्धारित कृषक अंश व जीएसटी का भुगतान कर उपकरण क्रय कर सकता है। पहले आओ पहले आओ के तहत योजना का लाभ दिया जाएगा। विभाग की ओर से चयनित फर्म से ही किसानों को सिंचाई उपकरण खरीदने होंगे। - जगदीश प्रसाद, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed