फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Investors did not get land for Rs 64 thousand crores

Bulandshahar News: 64 हजार करोड़ रुपये के लिए निवेशकों को नहीं मिली जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Investors did not get land for Rs 64 thousand crores
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू साइन करने के बाद निवेश को जमीन पर उतारने के लिए 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, लेकिन अब तक 64 हजार करोड़ रुपये के 311 निवेशकों को जमीन नहीं मिल पाई है। अब तक केवल 12 हजार करोड़ रुपये के 151 निवेशकों को ही जमीन उपलब्ध हो पाई है।

फरवरी 2023 में जिले में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। इस दौरान जिले में 4500 करोड़ रुपये के निवेश के सापेक्ष 76 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए 462 उद्यमियों ने एमओयू साइन किया था। इनमें से 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए वेल्सन ग्रुप की ओर से लखनऊ में एमओयू साइन किया गया था। हालांकि समूह के अधिकारियों ने जब जमीन की तलाश की तो सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई और निजी जमीन अधिक महंगी थी। जिसके चलते समूह ने जिले में निवेश से हाथ पीछे खींच लिए थे।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि रिलायंस, रिन्यू पावर, रेस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज समेत अन्य बड़े निवेशों को अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है। जबकि सरकार की ओर से 19 फरवरी को जमीन ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी की जा रहीं हैं। बताया जा रहा है कि जिले में अभी तक 162 फर्मों द्वारा 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए ही जमीन उपलब्ध हो पाई है। स्थिति यह है कि जिन 151 निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराई गई हैं उनमें से 71 निवेशक ऐसे हैं, जिनका निवेश 10 करोड़ रुपये से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उद्यमिता एवं प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त एके सिंह ने बताया कि जमीन ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी चल रहीं हैं। जिले में 12 हजार करोड़ के एमओयू करने वाले 151 निवेशकों को जमीन उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही अन्य निवेशकों को भी जमीन उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed