{"_id":"6a9c5e0f8d7a614fda0538eb","slug":"intermittent-rain-from-friday-night-through-saturday-people-troubled-by-waterlogging-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-164602-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शुक्रवार रात से शनिवार पूरा दिन रुक-रुककर बारिश, जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शुक्रवार रात से शनिवार पूरा दिन रुक-रुककर बारिश, जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन
गुलावठी में हुई तेज बारिश से जलमग्न हुई सड़क। संवाद
बुलंदशहर/बीबीनगर/गुलावठी/डिबाई/अनूपशहर/आहार/सलेमपुर/स्याना/नरसेना। शुक्रवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश ने शनिवार को नगर निगम के जलभराव रोकने के दावों को झूठा साबित कर दिया। देर शाम हुई तेज बारिश के बाद नगर और देहात के कई इलाकों में पानी भर गया। लगातार बारिश के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में पिछले कई दिनों से अलग-अलग मात्रा में बारिश हो रही है। शुक्रवार देर रात से शनिवार दिनभर हुई बारिश से नगर की सड़कें पानी से भर गईं। निचले इलाकों और बाजारों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत हुई। कई दुकानों के सामने भी पानी जमा हो गया। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। कई स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। लोगों ने नगर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि नालियों की सफाई न होने से पानी नहीं निकल पा रहा है।
बारिश के बीच बाजारों में चहल-पहल कम रही। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। अभिभावकों ने स्कूली बच्चों को बचाव करते हुए स्कूल भेजा और घर वापस लाए। इस मौसम में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 94 फीसदी और हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव के अनुसार, यह बारिश धान और गन्ने की फसल के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। हालांकि, अधिक बारिश होने पर दलहन और सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि लगातार बारिश से मौसम सुहाना हुआ है और तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने इसी तरह की बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। रविवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।