{"_id":"68a0c08b4791c8edc5046019","slug":"intermittent-rain-continues-in-the-district-heavy-rains-occurred-in-dibai-and-aahar-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-138923-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले में रुक-रुककर बारिश जारी, डिबाई व अहार में हुई झमाझम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले में रुक-रुककर बारिश जारी, डिबाई व अहार में हुई झमाझम
विज्ञापन
डिबाई में बारिश के बीच इस तरह का रहा मौसम। संवाद
बुलंदशहर/डिबाई/अहार। जिले में रुक-रुक कर बारिश जारी है। शनिवार को डिबाई व अहार में झमाझम बारिश हुई तो कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। लगातार बदल रहे मौसम के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव बरकरार है। मौसम वैज्ञानिक अभी लगातार बारिश का अनुमान जता रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार दोपहर को जिले में झमाझम बारिश हुई। वहीं, शनिवार दिन निकलते ही धूप निकली तो उमस का अहसास बढ़ गया। इस बीच बादल छाने से धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। वहीं, डिबाई व अहार में झमाझम बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आद्रता 74 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि अभी भी बारिश होने का लगातार अनुमान बन रहा है। उमस भी बरकरार रहेगी और यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।