Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   inspector suspend

अहार में गोकशी के बाद हंगामा, इंस्पेक्टर पर गिरी गाज 20-14-03

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
inspector suspend
अहार क्षेत्र के गांव जटपुरा में एसएसपी को गोकशी की जानकारी देते हिंदू संगठन के लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
अहार में गोकशी के बाद हंगामा, इंस्पेक्टर पर गिरी गाज
विज्ञापन

बुलंदशहर। अहार थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में बृहस्पतिवार सुबह कुछ गो-तस्करों को लोगों ने खेतों में गोकशी करते हुए देख लिया। आरोपी लोगों को आता हुआ देख मौके से अपना वाहन लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने जमकर हंगामा किया और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी होने पर एसएसपी मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव गहना गोवर्धनपुर निवासी बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख यतेंद्र सिंह ने अहार थाने पर तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह अहार के गांव जटपुरा निवासी युवक छोटू और धीरज ने उन्हें फोन किया और बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब वह खेत पर जा रहे थे तब कुछ लोग एक खेत में एकत्रित थे। वे लोग छोटा हाथी वाहन में कुछ सामान लाद रहे थे। लेकिन, छोटू और धीरज को देखकर आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। मौके पर जाकर देखा तो वहां गोवंश कटान के अवशेष पड़े हुए थे। साथ ही गोवंश कटान के उपकरण व अन्य सामान भी पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही गौरक्षा प्रमुख यतेंद्र भी मौके पर पहुंचे। वहीं, जानकारी होने पर थाना पुलिस और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने संगठन के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आस मोहम्मद, बिट्टू, वसीम और नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, एसएसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार को निलंबित कर दिया है। अहार थाने का चार्ज अपराधा शाखा में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार यादव को सौंपा गया है।
विज्ञापन

जेसीबी मंगाकर दफना दिए गोवंशों के अवशेष
गांव में हंगामा होने के दौरान एसएसपी अन्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने लोगों को शांत कराया। तत्काल जेसीबी मंगवा कर गोवंशों के अवशेषों को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्याना में हुई गोकशी करा चुकी है बवाल, इंस्पेक्टर समेत दो की हुई थी मौत
बुलंदशहर। जनपद में गोकशी की वारदातों पर रोक लगा पाना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व स्याना की चिंगरावठी चौकी के गांव महाब के जंगल में भी गोकशी की वारदात हुई थी। जिसके बाद क्षेत्र में हिंदूवादी संगठन के लोग एकत्रित हुए थे। साथ ही वह गांव से गोवंशों के अवशेष ट्रेैक्टर ट्रॉली में भरकर चिंगरावठी चौकी पहुंचे थे। जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया था। लेकिन, कुछ ही देर में हंगामे ने बवाल का रूप ले लिया था। जिसमें तत्कालीन स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह और गांव चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की और रासुका भी लगाई गई थी। लेकिन, वर्तमान में अधिकतर आरोपी कारागार से जमानत पर बाहर हैं। इंस्पेक्टर की हत्या के आरोपी जिला कारागार में निरुद्ध हैं।
किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगा गोवंश कटान
जनपद में लगातार हो रहे गोवंश कटान को लेकर हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त है। अहार के गांव जटपुरा में हुए कटान के बाद एक बार फिर हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक प्रवीण प्रताप भाटी ने कहा कि जनपद में हो रही गोकशी की वारदातों पर अंकुश न लग पाना पुलिस विभाग के लिए चुनौती है। पुलिस को गोकशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी। भविष्य में गोकशी की वारदातें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी गोकशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed